फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पूर्व विधायक ने भाजपा विधायक पर मतगणना प्रभावित करने का संदेह जताया

पूर्व विधायक ने भाजपा विधायक पर मतगणना प्रभावित करने का संदेह जताया

Fri, 01 Dec 2017 01:10 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने भाजपा विधायक पर मतगणना प्रभावित करने का संदेह जताया
विधायक पर जताया मतगणना प्रभावित करने का संदेह
विज्ञापन

- पूर्व विधायक ने निर्वाचन आयोग को लिख पत्र, पुलिस-प्रशासन से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीनगर।
पूर्व विधायक व चेयरमैन पद के निर्दलीय प्रत्याशी सुदेश शर्मा ने नगर निकाय चुनाव में मतगणना प्रभावित करने का संदेह मौजूदा भाजपा विधायक पर जताया है। उनका आरोप है कि वोटिंग के दिन भी विधायक ने बूथों का भ्रमण किया था। उधर, भाजपा विधायक ने सभी आरोप बेबुनियाद बताए।

पूर्व विधायक व चेयरमैन पद के प्रत्याशी सुदेश शर्मा ने बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में कहा कि शुक्रवार को भाजपा विधायक मतगणना स्थल पर जाकर मतगणना को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने मतदान के दिन बूथों के चक्कर लगाए थे। इस बारे में एसडीएम, सीओ और कोतवाल से शिकायत की गई। निर्वाचन आयोग को भी पत्र लिखकर मतगणना में सीसीटीवी लगवाने, सुरक्षा के लिए बाहरी फोर्स लगाने की मांग की है। एसडीएम पवन अग्रवाल ने बताया कि मतगणना निष्पक्ष कराई जाएगी। सीसीटीवी लगाए गए हैं। मतदान के दिन भाजपा विधायक के बूथों पर भ्रमण की सूचना मिली थी, तब उन्हें तत्काल बैठा लिया गया था। वहीं, भाजपा विधायक मंजू शिवाच ने कहा कि चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा शराब और साड़ी बांटी गई। तब पुलिस-प्रशासन कहीं नजर नहीं आई। इस पर एसडीएम ने कहा कि शिकायत पर मौके पर निरीक्षण किया गया। चार युवकों को पकड़ा गया था। वहीं, निर्दलीय चेयरमैन प्रत्याशी सुदेश शर्मा ने वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने को राजनीतिक साजिश बताया और संबंधित बीएलओ पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होेंने कहा कि लिस्ट में कई प्रकार की गड़बड़ी मिलीं है जैसे वोटर लिस्ट में नाम कटना, एक ही लिस्ट में दो बार नाम होना आदि। कई वार्ड नाम जानबूझकर काटे गए हैं। सुदेश शर्मा ने मामले की जांच कराने और दोषी बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed