फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एसआईटी टीम ने शुरू किया राशन काडोऌं् का भौतिक सत्यापन

एसआईटी टीम ने शुरू किया राशन काडोऌं् का भौतिक सत्यापन

Wed, 01 Nov 2017 02:02 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
एसआईटी टीम ने शुरू किया राशन काडोऌं् का भौतिक सत्यापन
एसआईटी टीम ने किया राशन कार्डों का सत्यापन
विज्ञापन

मेरठ। राशन की कालाबाजारी की शिकायत पर एसआईटी टीम ने मेरठ पहुंचकर राशन कार्डों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर और मवाना में जांच की गई।

राशन कार्डों में फर्जीवाड़ा और राशन की कालाबाजारी की पूर्व विधायक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शिकायत की थी। इस पर सरकार ने जांच बैठा दी। एसआईटी की टीम ने दिवाली से पहले मेरठ पहुंचकर आपूर्ति विभाग से पिछले पांच साल में राशन कार्ड और राशन वितरण का रिकॉर्ड लिया था। हालांकि आपूर्ति विभाग भी पूरा रिकार्ड नहीं दे पाया था। अब फिर से इंस्पेक्टर विनोद तिवारी, एसएन अस्थाना सात सदस्यों की टीम को लेकर सर्किट हाउस के एनेक्सी में डेरा डाले हुए हैं। मंगलवार को टीम ने जहां महानगर में राशन कार्ड और परिवारों का भौतिक सत्यापन किया वहीं एक टीम ने मवाना में जांच की। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed