{"_id":"59f644674f1c1bca678b80f5","slug":"91509311591-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव
Updated Mon, 30 Oct 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। निकाय चुनाव में भाजपा इस बार मुस्लिमों पर दांव खेलेगी। प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के स्पष्ट निर्देश के बाद भाजपाई अब मुस्लिम बाहुल्य नगर पंचायतों में दमदार मुस्लिम प्रत्याशियों की तलाश में लग गए हैं।
जनपद की 13 नगर पंचायतों में किठौर, शाहजहांपुर, सिवाल, हर्रा, खिवाई, और फलावदा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र हैं। इनमें शाहजहांपुर, हर्रा और खिवाई तो पहली बार नगर पंचायत बने हैं, लेकिन सिवाल, किठौर और फलावदा पुरानी नगर पंचायतें हैं। इन तीनों नगर पंचायतों में आज तक कभी भी बिना अनुसूचित जाति आरक्षण के कोई गैर मुस्लिम चेयरमैन नहीं बन पाया। ऐसे में अब 13 में से छह मुस्लिम बाहुल्य नगर पंचायतों में भाजपा प्रत्याशी तलाश में जुटी है। क्योंकि आधा दर्जन नगर पंचायतों में भाजपा यदि प्रत्याशी भी नहीं खड़ा कर पायी तो यह भी उसके लिए किरकिरी वाली बात होगी। भाजपा सूत्रों के अनुसार इन छह नगर पंचायतों को लेकर भाजपा जिला इकाई को पसीने छूटे हुए हैं। प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह द्वारा जाति और धर्म के गणित को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम प्रत्याशी पर भी दांव खेलने के निर्देश से भाजपाई परेशान हो गए हैं। अब इन नगर पंचायतों में भाजपा जिला इकाई दमदार मुस्लिम प्रत्याशियों की तलाश में जुट गयी है। ताकि मुस्लिम मतों के बंटवारे के साथ अपने परंपरागत गैर मुस्लिम वोटों के ध्रुवीकरण का लाभ उठा सकें।
चुनाव में होगी आईटी सेल की खास भूमिका
मेरठ। भाजपा आईटी विभाग के पश्चिमी क्षेत्र के संयोजक हर्ष चतुर्वेदी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। ऐसे में आईटी सेल को सक्रिय हो जाना चाहिए। क्योंकि लोकसभा चुनाव 2014 के साथ ही लगातार तमाम चुनावों में आईटी सेल ने अपनी सक्रियता से पार्टी का प्रचार किया है, ऐसे में निकाय चुनाव में भी ऐतिहासिक जीत में आईटी सेल की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
विज्ञापन
आईआईएमटी कॉलेज गंगानगर में आयोजित आईटी सेल की पश्चिमी क्षेत्र की कार्यशाला को संबोधित करते हुए हर्ष चतुर्वेदी ने कहा कि निकाय चुनाव में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसलिए भाजपा के साइबर कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी बहुत ही गंभीरता और सक्रियता से निभानी है। बैठक में सहसंयोजक हिमांशु गोयल ने सोशल मीडिया पर किए जाने वाले प्रचार प्रसार के सही तरीके से संयोजकों को अवगत कराया। इस कार्यशाला में पश्चिमी क्षेत्र के सभी 19 जिलों के संयोजकों के साथ मेरठ महानगर के मंडल स्तर के संयोजक भी मौजूद रहे। कार्यशाला में प्रवीण अरोरा, नूपुर जौहरी, संजना रस्तोगी, शुभम गुप्ता, अमित तोमर, राज कौशिक, संतोष सैनी, पुष्पेंद्र शर्मा, सागर शर्मा, दिनेश सोनी, मुकेश ठाकुर मौजूद रहे।