फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एनडीए परीक्षा में फेल होने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

एनडीए परीक्षा में फेल होने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 16 Sep 2017 11:54 AM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
एनडीए परीक्षा में फेल होने पर युवक ने फांसी लगाकर जान दी
सूबेदार के बेटे ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन


मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के गोकुल विहार में एक युवक ने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार एनडीए परीक्षा में फेल होने से वह मायूस था। इसी वजह से उसने ये कदम उठाया।
एसओ टीपी नगर बृजेश शर्मा के अनुसार रोहटा रोड स्थित गोकुल विहार में आर्मी में रिटायर्ड सूबेदार संदीप का परिवार रहता है। संदीप जम्मू कश्मीर में तैनात है। शुक्रवार दोपहर घर में संदीप के दो बेटे थे। छोटा बेटा ऊपर कमरे में था। सौतेली मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। इसी बीच बड़े बेटे अभिषेक (19) ने नीचे अपना कमरा बंद करके फ ांसी लगा ली। उसके भाई और मोहल्ले वालों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर टीपी नगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके भाई और मोहल्ले वालों से घटना की जानकारी ली। एसओ को परिजनों ने बताया कि अभिषेक ने हाल ही में एनडीए की परीक्षा दी थी। इसमें वो फेल हो गया था। तभी से वो मायूस था। संभवत: इसी वजह से उसने ये कदम उठाया। बकौल एसओ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया लेकिन परिजन और मोहल्ले वालों ने इसे आत्महत्या का मामला बताकर पोस्टमार्टम ना कराने का अनुरोध किया। उनके अनुरोध पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed