फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में, जाम से हांफा शहर

ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में, जाम से हांफा शहर

Mon, 11 Sep 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस चालान काटने में, जाम से हांफा शहर
मेरठ।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक यातायात लखनऊ के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। वहीं, सोमवार को महानगर दिनभर जाम में जूझता रहा। चौराहों से लेकर मुख्य मार्ग तक शहर में भीषण जाम की स्थिति बनी रही।
दोपहर में मवाना रोड पर कसेरू बक्सर से लेकर गंगानगर थाने तक वाहनों की लंबी कतार लग गईं। डेयरी फार्म से लेकर कमिश्नरी आवास चौराहे तक जाम लगा रहा। लालकुर्ती पैठ बाजार से लेकर जीरो माइल तक वाहन जाम में फंसे रहे। बेगमपुल से लेकर दिल्ली रोड पर भैसाली बस अड्डा, जली कोठी चौराहा, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा और मेट्रो प्लाजा पर जाम रहा।
विज्ञापन

रेलवे रोड चौराहे से लेकर घंटाघर पर एसपी सिटी कार्यालय के सामने तक वाहन आड़े-तिरछे जाम में फंसे रहे। छतरी वाला पीर, इंदिरा चौक और हापुड़ अड्डा पर पुलिया निर्माण के कारण जाम की स्थिति बनी रही। हापुड़ अड्डा चौराहे से भूमिया पुल तक सड़क पर अवैध तरीके से ऑटो और ई रिक्शा खड़ा होने से जाम की स्थिति बनी रही। हापुड़ रोड स्थित एल ब्लॉक तिराहे पर भी वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचहरी पुल पर दोपहर को चारों तरफ से जाम लगा तो ट्रैफिक पुलिस भी बेबस नजर आई। ईस्टर्न कचहरी रोड पर मेघदूत पुलिया पर भी दोपहर में जाम की स्थिति रही। शाम को दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स माल के निकट जाम के हालात बने रहे।

जाम खुलवाने वाली पुलिस काटती रही चालान
ट्रैफिक इंस्पेक्टर सुनील कुमार, टीएसआई दीनदयाल दीक्षित, टीएसआई नदीम खान और सभी एचसीपी पर जाम खुलवाने की जिम्मेदारी है। इसके बावजूद ये जाम खुलवाने के बजाय वाहनों के चालान काटने में व्यस्त रहे। इस दौरान लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
मुख्य बातें
सोमवार को शहर में दिनभर लगा रहा भीषण जाम
ट्रैफिक पुलिस वाहनों के चालान काटने में रही व्यस्त
फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed