{"_id":"599f3cda4f1c1b43728b480f","slug":"91503608026-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता से जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा है कि वह सरकार से मांग करेंगे कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी जिला पंचायत सदस्यों की तरह जनता के बीच होना चाहिए।
पल्लवपुरम फेज-2 में बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित जिपं. अध्यक्ष मेरठ कुलविंदर सिंह और बुलंदशहर प्रदीप चौधरी के स्वागत कार्यक्रम में विमल शर्मा ने कहा कि जिस तरह से माहौल चल रहा है, उससे जनता के बीच से ही चुनाव होना चाहिए। फिर मेयर का चुनाव भी तो ऐसे ही होता है। जिला पंचायत का ग्रामीण स्तर के विकास में बड़ा योगदान है। जिसे बढ़ावा देने के लिए पश्चिम के जिला पंचायत अध्यक्षों की संयुक्त कमेटी बनाएंगे। जिसके माध्यम से पंचायतों में काम कराया जाएगा।
पूर्व जिपं. अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि सरकार अब गाजियाबाद, हापुड और बिजनौर भी एकजुटता के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करेगी। स्वागत समारोह में विधायक जितेंद्र सतवाई, जिला महामंत्री हरीश चौधरी, मुखिया गुर्जर, क्षेत्रीय मंत्री अजीत चौधरी, भाजयुमो जिला मंत्री मनिंदर विहान, सुनील चरोरा, जयवीर प्रधान, पीयूष मुखिया, विक्की शर्मा, बॉबी, कुंवर विश्वराज, गौरव प्रधान, पूर्व प्रमुख सरजीत गुर्जर, सुनील चौधरी, शैलेश बालका, हरबीर पाल, पूर्व सदस्य योगेंद्र कुसैडी, धर्मेंद्र, प्रमोद, मोहित शर्मा, आदित्य जानी आदि मौजूद रहे।