{"_id":"598782e34f1c1b812a8b4782","slug":"91502053091-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और मरीज को स्वाइन फ्लू की पुष्टि
मेरठ। स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला है, जिसका निजी चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। सोमवार को रक्षाबंधन की छुट्टी होने के कारण रविवार को मेडिकल अस्पताल की माइक्रोबायोलॉजी लैब खोली गई थी।
लैब प्रभारी डॉ. अमित गर्ग ने बताया कि रविवार को सात सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से छह की रिपोर्ट नेगेटिव है, जबकि अनीता (50) निवासी जागृति विहार को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब दो माह में उनके यहां लैब में 48 सैंपलों की जांच की गई है, जिनमें से 26 मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से 20 मेरठ के हैं, जबकि छह हापुड़, बुलंदशहर और सहारनपुर से हैं। इनके अलावा मेरठ के दो मरीजों को जून माह में दिल्ली की लैब से स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। इस तरह यहां अब तक 28 मरीज मिल चुकेहैं। इनमें से पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।