फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   40 साल बाद हो रहा लॉ की डिग्री का सत्यापन

40 साल बाद हो रहा लॉ की डिग्री का सत्यापन

Wed, 02 Aug 2017 08:42 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
40 साल बाद हो रहा लॉ की डिग्री का सत्यापन
सीसीएसयू में चल रहा है लॉ की डिग्री का सत्यापन, 40 साल पुराने केस भी आए
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्टेट बार काउंसिल करा रही सत्यापन
1977 तक के छात्रों की एलएलबी की डिग्री का खंगाला जा रहा रिकॉर्ड

विपिन धनकड़

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में एलएलबी की डिग्री के सत्यापन की बाढ़ सी आ गई है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा से काफी केस पहुंच रहे हैं। दिलचस्प बात यह है ऐसे भी केस हैं कि वकील साहब प्रैक्टिस करते-करते परीक्षा पास कर जज बन गए और मार्कशीट वेरिफिकेशन के लिए अब आई है। उनका रिटायरमेंट भी नजदीक है। पुराने रिकॉर्ड न मिलने से विवि प्रशासन परेशान है।
इन दिनों सीसीएसयू में एलएलबी की मार्कशीट और डिग्री के सत्यापन के केस काफी आ रहे हैं। यह सत्यापन स्टेट बार काउंसिल द्वारा कराए जा रहे हैं। प्रैक्टिस करने वाले वकीलों की डिग्री का सत्यापन आवश्यक कर दिया गया है। विवि में 1977 तक के केस पहुंचे हैं। 1980 के दशक और 1990 के दशक के काफी केस हैं। इतने दिन बाद आमतौर पर डिग्री का वेरिफिकेशन नहीं होता। नौकरी प्राइवेट हो या सरकारी उसी दौरान वेरिफिकेशन हो जाता है। पुराने केस में विवि के स्टॉफ को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


वकील बने जज, रिटायरमेंट के करीब
20 से 30 साल प्रैक्टिस करने वाले वकीलों की डिग्री का वेरिफिकेशन हो रहा है। वकील प्रैक्टिस करते-करते परीक्षा पास कर जज बन गए। कई जज के वेरिफिकेशन आए हैं। रिटायरमेंट के करीब डिग्री का सत्यापन हो रहा है। मामला वकील और जज से जुड़ा है लिहाजा विवि का स्टॉफ भी खोजबीन में गंभीरता से लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशहूर रही है मेरठ की लॉ
सीसीएसयू की लॉ की डिग्री कई राज्यों में मशहूर रही है। मेरठ कॉलेज में लॉ की पढ़ाई सबसे पुरानी है। यहां से पढ़े विद्यार्थी हाईकोर्ट में जज तक बने। वकीलों की भी लंबी फेहरिस्त है। सीटों की संख्या अधिक होने और पुराना कॉलेज होने के कारण दिल्ली, उत्तराखंड और हरियाणा तक के छात्र पढ़ने आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed