{"_id":"597f83ff4f1c1bad318b458e","slug":"91501529087-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के आधार लिंक के लिए तहसील में कैंप लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के आधार लिंक के लिए तहसील में कैंप लगेंगे
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के आधार लिंक के लिए तहसील में कैंप लगेंगे
मेरठ। मंगलवार को ऋण मोचन योजना के तहत मेरठ की सभी तहसीलों में किसानों के आधार लिंक के लिए कैंप लगाये जाएंगे। लघु एवं सीमांत किसान, जिन्होंने 31 मार्च 2016 तक विभिन्न संस्थाओं से ऋण लिया है। उन्हे राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपये तक की धनराशि ऋण मोचन द्वारा प्रदान की जायेगी। ऋण मोचन धनराशि की गणना दिनांक 31 मार्च 2016 को ब्याज सहित वित्तीय वर्ष 2016-17 की अवधि में बिना किसी विचार के किसान से प्राप्त प्रति भुगतान को घटा दिया जायेगा।
जिनकी कृषि भूमि जनपद में हो और भूमि का क्षेत्रफल लघु किसान के लिए 2 हेक्टेयर और सीमांत किसान के लिए एक हेक्टेयर से अधिक न हो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा ऐसे किसान जिनके फसली ऋण की रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्राकृतिक आपदा से होने के कारण पुन: संरचना कर दी गई हो, जिन्होने राजस्व अभिलेखों के आधार पर पट्टे पर भूमि ली हो और उसपर फसली ऋण लिया हो, वे भी ऋण मोचन योजना का लाभ उठा सकते हैं।