फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   906 teachers took training in DIET

डायट में 906 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

Thu, 04 Sep 2025 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
906 teachers took training in DIET
डायट में पाँच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल सम्पूर्ण के समापन पर प्रमाण पत्रों के साथ 
मवाना। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय एकीकृत शिक्षक प्रशिक्षण मॉड्यूल संपूर्ण के अंतिम बैच का बृहस्पतिवार को सफल समापन हो गया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण 23 जून से 4 सितंबर तक नौ अलग-अलग बैच बनाकर संचालित किया गया। इसमें कुल 906 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में जनपद के प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर डाॅ. अमित सिंह ने प्रभारी के रूप में प्रशिक्षण की संपूर्ण व्यवस्था एवं संचालन का दायित्व संभाला। प्रशिक्षण में शिक्षकों को नई शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (विद्यालयी शिक्षा) 2023 के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षण विधियों में सुधार लाना और शिक्षकों को आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था। मास्टर ट्रेनर्स डॉ. अमित सिंह, डॉ. पूजा शर्मा, प्रदीप, गौरव त्यागी, धीरेंद्र सिंह, प्रतिमा यादव, प्रियंका, डॉ. ऋतु सैनी, डॉ. मंजीत कौर खनूजा एवं नरेश कुमार ने विषय वस्तु, प्रस्तुति शैली और संवादधर्मी दृष्टिकोण से प्रशिक्षण को प्रभावशाली और व्यावहारिक बनाया। समापन समारोह में प्राचार्य मनोज कुमार आर्य एवं सलमान मैराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed