{"_id":"5cb1fd3cbdec2214607940c2","slug":"81555168572-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रवाना होनी थी फोर्स, अब आंबेडकर जयंती के बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रवाना होनी थी फोर्स, अब आंबेडकर जयंती के बाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मेरठ में चुनाव होते ही थानों में पसरा सन्नाटा
- मेरठ से 60 प्रतिशत फोर्स जाएगी प्रदेश में चुनाव कराने
- बचे हुए छह चरणों के चुनाव में लगाई जा रही ड्यूटी
- 19 मई के बाद लौटेगी पुलिस फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिले में बृहस्पतिवार को चुनाव होने के बाद मेरठ में लगाई गई बाहरी जिलों की फोर्स और अधिकांश अर्धसैनिक बलों को शुक्रवार को रवाना कर दिया गया। वहीं आंबेडकर जयंती को देखते हुए पांच कंपनी अर्धसैनिक बल और दो कंपनी पीएसी को जिले में रोका गया है।
लोकसभा चुनाव में सुरक्षा के लिहाज से 27 कंपनी अर्धसैनिक बल, पांच कंपनी पीएसी, यूपी पुलिस के छह हजार कांस्टेबल, 900 दरोगा व इंस्पेक्टर, एक हजार हेडकांस्टेबल, छह हजार होमगार्ड लगाए गए थे। एसपी चुनाव संजीव बाजपेई ने बताया कि दूसरे राज्यों से आई फोर्स और अर्धसैनिक बलों को शुक्रवार को रवाना कर दिया गया। मेरठ में पांच कंपनी अर्धसैनिक बलों के अलावा दो कंपनी पीएसी रोकी गई है। वहीं जिले की 60 प्रतिशत फोर्स को प्रदेश में अन्य छह चरणों के चुनाव के लिए भेजा जाना है। इनमें से फोर्स 13 अप्रैल से दूसरे जिलों के लिए रवाना होनी थी। लेकिन शुक्र वार रात को उच्च अधिकारियों ने प्लान तैयार का निर्णय लिया कि 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती है। ऐसे में पांच कंपनी अर्धसैनिक बल और पूरे जिले की फोर्स को आंबेडकर जयंती के लिए रोक लिया है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को है। अफसरों का कहना है कि मेरठ जिले की जो फोर्स दूसरे चरण के लिए रवाना होनी है उसे अब 15 अप्रैल की सुबह रवाना किया जाएगा।
संवेदनशील क्षेत्रों में रहेगा पहरा
आंबेडकर जयंती पर कचहरी स्थित आंबेडकर चौक, मवाना रोड, चौधरी चरण सिंह विवि गेट, शेरगढ़ी, कंकरखेड़ा, शोभापुर, मवाना, टीपीनगर, परतापुर तिराहा समेत 19 स्थानों पर आंबेडकर जयंती पर फोर्स तैनात रहेगी। वहीं शुक्रवार को थानों में सन्नाटा पसरा रहा।