फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीएससी थर्ड ईयर में आउट ऑफ सिलेबस आया पेपर

बीएससी थर्ड ईयर में आउट ऑफ सिलेबस आया पेपर

Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:23 AM IST
विज्ञापन
बीएससी थर्ड ईयर में आउट ऑफ सिलेबस आया पेपर
बीएससी फाइनल में पाठ्यक्रम के बाहर से आया पेपर
विज्ञापन

-छात्र-छात्राओं ने लिखित में की शिकायत, कई जगह बने हंगामे के हालात
मेरठ।
बीएससी फाइनल ईयर जूलॉजी के पेपर में 40 फीसदी सवाल पाठ्यक्रम के बाहर से आने की शिकायत छात्र-छात्राओं ने की है। कई कॉलेजों में छात्र-छात्राओं ने लिखित में सूचना दी। इसके बारे में विवि को भी जानकारी दे दी गई है।

सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बुधवार को तीसरी पाली में बीएससी थर्ड ईयर कोड-बी 320, एप्लाइड एंड इकोनॉमिक जूलॉजी का पहला पेपर था। छात्र-छात्राओं की शिकायत है कि पेपर 40 फीसदी पाठ्यक्रम के बाहर से आया। इसको लेकर मेरठ कॉलेज में 40 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने लिखित में केंद्र अधीक्षक से शिकायत की। छात्र-छात्राओं का कहना है कि पेपर बहुत खराब बनाया गया। विवि को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। आरजी डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने इस मुद्दे पर आवाज उठाई तो उनको चुप करा दिया गया। एनएएस कॉलेज, इस्माईल कॉलेज, शहीद मंगलपांडे कॉलेज, कनोहर लाल कॉलेज में भी छात्राओं ने पेपर को आउट ऑफ सिलेबस बताया। कई जगह पर हंगामे की स्थिति रही। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला का कहना है कि छात्र-छात्राएं परेशान न हों। डीन से पेपर का अध्ययन कराने को कहा गया है। अगर पेपर आउट ऑफ सिलेबस है तो इसमें छात्र-छात्राओं का नुकसान नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed