फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 मई तक निपटाना होगा 25 लाख उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

10 मई तक निपटाना होगा 25 लाख उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Sat, 23 Mar 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
10 मई तक निपटाना होगा 25 लाख उतर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विवि 25 मार्च के बाद शुरू कराएगा मूल्यांकन, करीब 25 लाख कॉपियां होंगी चेक
विज्ञापन

3 लाख 91 हजार छात्र-छात्राएं दे रहे हैं रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षा

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में चल रही रेग्युलर और प्राइवेट परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन की पूरी तैयारी हो गई है। कुलपति ने 25 मार्च के बाद मूल्यांकन शुरू कराने के निर्देश दिए हैं। परीक्षाओं के बीच यूनिवर्सिटी कैंपस में आठ से नौ केंद्रों पर मूल्यांकन होगा। 25 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन यूनिवर्सिटी को 10 मई से पहले निपटाना होगा।
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में रेग्युलर और प्राइवेट की मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं। इनमें 3 लाख 91 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए और एमकॉम में चार से छह विषय तक हैं। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या 25 लाख के करीब पहुंच जाएगी। यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं 30 अप्रैल तक चलेंगी। ऐसे में नए सत्र में समय से एडमिशन को लेकर यूनिवर्सिटी को मई महीने में ही रिजल्ट जारी करना होगा। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने मूल्यांकन को लेकर अब तक आईं उत्तर पुस्तिकाओं की जानकारी मांगी है, ताकि परीक्षाओं के साथ-साथ मूल्यांकन शुरू कराया जाए। सबसे ज्यादा दिक्कत उत्तर पुस्तिकाओं में सोशोलॉजी, राजनीतिशास्त्र, इतिहास, अर्थशास्त्र विषयों में रहती है। इन विषयों के ज्यादा लिए जाने की वजह से इन उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या सबसे अधिक रहती है। ऐसे में इन विषयों के शिक्षकों की सूची सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों से भी मांगी गई है। कुलपति ने स्पष्ट कर दिया है कि मूल्यांकन में किसी भी सूरत में देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


सेमेस्टर के अधिकतर पाठ्यक्रमों का रिजल्ट जारी
दिसंबर 2018 में हुई अधिकतर सेमेस्टर पाठ्यक्रमों की परीक्षा का रिजल्ट यूनिवर्सिटी ने घोषित कर दिया है। इनके अगले सेमेस्टर के परीक्षा फार्म भी अब भरे जाने शुरू हो जाएंगे। शुक्रवार को यूनिवर्सिटी ने बीपीईएस प्रथम सेमेस्टर, बीसीए प्रथम, द्वितीय, तृतीय और पंचम सेमेस्टर और बीएसी होम साइंस का रिजल्ट जारी किया है। कुछ ही पाठ्यक्रम बचे हैं जिनका रिजल्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed