फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सांसद का विरोध, समर्थन

सांसद का विरोध, समर्थन

Sat, 23 Mar 2019 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सांसद का विरोध, समर्थन
सांसद राजेंद्र अग्रवाल का कहीं विरोध तो कहीं जयघोष
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी घोषित होते ही सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक शुरू हुआ प्रतिक्रियाओं का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
भाजपा ने बृहस्पतिवार शाम जैसे ही प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, विरोध और जयघोष दोनों का दौर शुरू हो गया। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट भी इससे अछूती नहीं रही। सांसद राजेंद्र अग्रवाल को तीसरी बार प्रत्याशी बनाये जाने पर उनके विरोध और समर्थन में लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए।
खरखौदा के गांव फफूंडा में ग्रामीणों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। गांव फफूड़ा निवासी भाजपा से जिला पंचायत सदस्य कुसुम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने राजेंद्र अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सांसद न गांव में आए और न ही बेटियों के लिए इंटर कालेज बनवाने का वादा पूरा किया। विरोध करने वालों में संदीप प्रधान, प्रमोद मिस्त्री, इंसाद, सौरभ, आशीष, यामीन आदि शामिल रहे। वहीं कंकरखेड़ा क्षेत्र के हरीनगर में भी सांसद के विरोध में बड़ा बैनर लगाया गया। रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव सिसौली के चौराहे कुछ लोगों ने विरोध में बैनर लगाया। उस पर लिखा था कि राजेंद्र अग्रवाल को फिर से प्रत्याशी बनाया तो, नोटा का बटन दबाएंगे। लेकिन शुक्रवार सुबह यह बैनर गायब हो गया।
विज्ञापन


‘राजेंद्र का कटे टिकट, सुनील भराला को मिले’
मोदीपुरम। पल्हैड़ा चौराहे पर पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने यहां से प्रत्याशी बदलकर पंडित सुनील भराला को टिकट देने की मांग की। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष पवन वशिष्ठ ने कहा कि दस साल में राजेंद्र अग्रवाल ने कोई काम नहीं कराया। इस मौके पर वरिष्ठ नेता शिवकुमार शर्मा, आशीष गुर्जर, मनोज राणा, आमिर अली पाबली, चिराग गुप्ता, अली मुर्तजा, हाफिज अहमद, सोनू पाल, राजेश सैनी, हरिओम जाटव, आशीष तिवारी, अनिकेत पाल, अर्जुन पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थन में उठे हाथ
राजेंद्र अग्रवाल को टिकट मिलने की घोषणा पर उनके आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लग गया। जमकर आतिशबाजी हुई और अबीर गुलाल भी उड़ा। शहर में कई जगह सुनील अग्रवाल कांटा, अजय गुप्ता नटराज, नवीन अरोड़ा आदि ने मिठाई बांटी और उनको प्रत्याशी बनाये जाने पर खुशी जताई। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जयकरण गुप्ता, सुनील अग्रवाल, आलोक सिसौदिया, अमित शर्मा आदि ने भी आवास पर जाकर बधाई दी। कहा कि मजबूती से उन्हें चुनाव लड़ाया जाएगा।

बाबा औघड़नाथ का लिया आशीर्वाद
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने तीसरी बार प्रत्याशी बनने पर शुक्रवार सुबह परिवार सहित बाबा औघड़नाथ मंदिर जाकर पूजा की। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल व सुधीर गुप्ता आदि ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मंदिर परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित किये। उनके साथ महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, लोकसभा संयोजक जय करण गुप्ता, व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, अंकित सिंघल, आलोक सिसौदिया, पार्षद ललित नागदेव, अमन गुप्ता, संजय त्रिपाठी, विवेक रस्तोगी, अजय गुप्ता, डॉ. सतीश शर्मा, हर्ष गोयल, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, पूर्व मेयर हरिकांत अहलूवालिया, नवीन अरोरा, सुनील अग्रवाल, अंकित गोयल, अमित शर्मा, विशाल कनौजिया, देवेंद्र गुर्जर, नितिन बालाजी, पूर्व पार्षद ममता गुप्ता, डॉली गुप्ता, रितु गोयल, रक्षा मांगलिक, संगीता पंडित, वीना सैनी आदि मौजूद रहे। इसके बाद राजेंद्र अग्रवाल ने सदर स्थित काली माई मंदिर में भी पूजा की।


चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज
भाजपा के मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शनिवार सुबह 10:30 बजे होगा। मुख्य कार्यालय शास्त्रीनगर स्थित डी ब्लाक में खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed