फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ कॉलेज में नकल से रोकने पर दी धमकी, हंगामा

मेरठ कॉलेज में नकल से रोकने पर दी धमकी, हंगामा

Tue, 12 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में नकल से रोकने पर दी धमकी, हंगामा
छात्र ने पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों को बुलाकर शिक्षकों पर बनाया दबाव
विज्ञापन

सोमवार को परीक्षा में छापामारी के दौरान पकड़े गए नौ नकलची

मेरठ। मेरठ कॉलेज में सोमवार को द्वितीय पाली में नकल करने से रोकने पर छात्र ने शिक्षिका को धमकी दे दी। दबाव डालने पर पेपर छोड़कर चला गया। कुछ देर बाद आरोपी छात्र पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारियों को लेकर पहुंचा और हंगामा कर दिया। सूचना पर कॉलेज प्रशासन के पदाधिकारी और लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी छात्र पर अनुचित साधन का प्रयोग करने एवं अभद्रता करने के मामले में कार्रवाई की गई है। वहीं, तमाम सेंटरों पर सोमवार को हुई छापेमारी में 16 नकलची पकड़े गए।
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों 21 फरवरी से रेग्युलर और प्राइवेट की मुख्य परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा में 3 लाख 91 हजार छात्र-छात्राएं पेपर दे रहे हैं। सोमवार को मेरठ कॉलेज में दूसरी पाली में 11 से एक बजे वाली परीक्षा चल रही थी। कमरा नंबर 44 में बीएससी मैथ सेकेंड ईयर का पेपर चल रहा था। छात्र शोविल सिंह दूसरी छात्र की कॉपी से नकल कर रहा था। कक्ष निरीक्षक शिक्षिका ने उसे टोकते हुए उसकी कॉपी दूसरी टेबिल पर रख दी। छात्र ने दूसरी जगह बैठने से इंकार करते हुए पेपर छोड़ दिया। धमकी देकर निकल गया। कुछ देर बाद वह एक पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी समेत कई छात्रों को लेकर पहुंचा और धमकी दी कि नकल से कोई नहीं रोक सकता है। सूचना पर प्रोक्टोरियल बोर्ड के पदाधिकारी और लालकुर्ती पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छात्र के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके यूएफएम श्रेणी में डाल दिया गया है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से उसे चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन


मेरठ कॉलेज में परीक्षा में हो रही सख्ती
मेरठ कॉलेज में इस बार परीक्षा में खूब सख्ती की जा रही है। चीफ प्रॉक्टर डॉ. अलका अग्रवाल और प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी के चलते नकल पर लगाम लगी है। प्राचार्या डॉ. आभा चंद्रा ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कीमत पर नकल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1388 ने छोड़ी परीक्षा, 16 नकलची पकड़े
सोमवार को 19581 छात्र-छात्राओं की परीक्षा थी। 1388 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। विभिन्न सेंटरों पर हुई छापेमारी में 16 छात्र-छात्राएं पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed