{"_id":"5c69c6c7bdec221a37669386","slug":"81550436039-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव अजराडा के लोगो ने राशन डीलर पर सरकारी राशन नही देने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव अजराडा के लोगो ने राशन डीलर पर सरकारी राशन नही देने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंडाली। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव अजराड़ा के लोगों ने डीलर पर राशन नहीं देने का आरोप लगाकर रविवार को हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने शिकायत करने का प्रयास किया परंतु खाद्य आपूर्ति अधिकारी के फोन रिसीव नहीं किया।
गांव अजराड़ा में फुरकान त्यागी ने बताया कि अजराड़ा की राशन एजेंसी मुंडाली में डीलर आकिल से संबद्ध है। रविवार को गांव अजराड़ा के कुछ कार्ड धारक राशन लेने मुंडाली में आकिल राशन डीलर से मिले। उसने कार्ड धारकों से कहा कि वह नहाने जा रहा है। इसलिए राशन नहीं देगा। इसके बाद उपभोक्ता डॉ. फुरकान त्यागी के साथ मुंडाली थाने पहुंचे और राशन डीलर की शिकायत की। हालांकि पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी शिकायत फोन द्वारा एसडीएम मेरठ सदर से कर दी। इस पर उन्होंने राशन दिलाने का आश्वासन दिया और राशन विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई कराने की बात कही। ग्रामीणों ने राशन डीलर के विरुद्ध पहले भी शिकायत की थी पंरतु कार्रवाई नहीं हुई थी।
इस संबंध में जिला खाद्य आपूर्ति निरीक्षक ने फोन रिसीव नहीं किया। उधर, राशन विक्रेता आकिल मुंडाली ने बताया कि 3200 यूनिट का राशन मिलता है। 3100 यूनिट का राशन वितरित किया गया। कुछ राशन कम मिला था जब उनके पास राशन नहीं बचा है। वह वितरण कहां से करें। उन्होंने अधिकारियों से अजराड़ा की राशन दुकान को हटाने के लिए कई बार कहा परंतु दुकान नहीं हटाई गई है।