{"_id":"5c5c2d7cbdec227cde52ed16","slug":"81549544828-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्था को किया ब्लैक लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी संस्था को किया ब्लैक लिस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यदायी संस्था को किया ब्लैक लिस्ट
-पीवीवीएनएल एमडी ने योजनाओं की समीक्षा की
मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने योजनाओं को पूरा करने में शिथिलता बरत रही कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई। मैसर्स दोहन इलेक्ट्रानिक वर्क्स को ब्लैक लिस्ट कर दिया। वह बुधवार को विभाग में चल रही योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। आशुतोष निरंजन ने बताया कि पहले चरण में आईपीडीएस और डीडीयूजीजेवाय एवं 11वीं और 12वीं योजना की समीक्षा की गई। इसमें कुछ गांवों का संतृप्तीकरण काम पूरा नहीं होने पर कार्यदायी संस्था मैसर्स राजश्यामा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड एवं फेबरिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को ब्लैक लिस्ट करने का नोटिस दिया गया है। दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति 12वीं योजना 12 जनपदों में स्वीकृत है। इसमें 6 जनपदों में क्लोजर आरईसी प्रस्तुत किए जा चुके हैं। पांच जनपदों के क्लोजर 28 फरवरी तक और मुरादाबाद के क्लोजर की तिथि 31 मार्च तय की गई है। बैठक के दूसरे चरण में बिजनेस प्लान 2017-18 की भी समीक्षा की गई। प्लान के तहत 8 नए 33 केवी उपकेंद्रों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित था। इसमें चार का निर्माण पूरा हो चुका है। बाकी बचे कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कंपनी के सभी निदेशक, मुख्य अभियंता और कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।