फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे शिक्षक-कर्मचारी

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे शिक्षक-कर्मचारी

Thu, 07 Feb 2019 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:31 PM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हड़ताल पर रहे शिक्षक-कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना/सरधना/माछरा। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच के तत्वावधान में मवाना एवं सरधना बीआरसी पर बुधवार को महाहड़ताल सात दिन के लिए शुरू की गई। इसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने विचार रखे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के मवाना ब्लॉक अध्यक्ष मनु काकरान के नेतृत्व में बीआरसी पर महाहड़ताल शुरू की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने पुरानी पेंशन बंद कर सरकारी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य में पुरानी पेंशन बहाली की जा रही है परंतु उत्तर प्रदेश सरकार पुरानी पेंशन बहाली करने को तैयार नहीं है। हड़ताल के दौरान दीपक वर्मा ने एनपीएस (नेशनल पेंशन सिस्टम) को नो पेंशन का नाम दिया। उन्होंने कहा कि एनपीएस शेयर मार्केट पर निर्भर है, इसलिए यह जुआ खेलने जैसा है। राजनेता आज भी पुरानी पेंशन पा रहे हैं और शिक्षकों को एनपीएस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द मांगे पूरी नहीं हुईं तो अनिश्चितकालीन के लिए हड़ताल की जाएगी। शिक्षकों की हड़ताल के कारण पूरे दिन बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही। वहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ दबथुआ चेतनारायण गुट के प्रांतीय निर्देश पर बुधवार को एएस इंटर कॉलेज में शिक्षक पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षक हड़ताल में शामिल हुए। शिक्षकों के साथ कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां मीनाक्षी दबथुआ ने कहा कि अगर सरकार कोई दंडात्मक कदम उठाती है तो शिक्षक हर कुर्बानी के लिए तैयार हैं। यहां अमरदीप, नवीन राणा, विपुल, नौशाद, कंवर सिंह, धर्मेंद्र, मोनिका, अशोक, विनीत, आशीष, रिहाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सरधना में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक शिक्षण कार्य ठप करके बीआरसी कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। मंगलवार को शिक्षकों ने बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था। उन्होंने पेंशन बहाली की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की बात कही। बीआरसी कार्यालय पर आयोजित धरना-प्रदर्शन का संचालन गीता सचदेवा ने किया। धरना-प्रदर्शन को चेतन भारद्घाज, संजीव विश्नोई, अनुज भारद्वाज, सुनील कुमार, अमरपाल, फुरकान आदि ने भी संबोधित किया। जिसमें शिक्षकों ने कहा कि जब तक उनकी पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उनका आंदोलन जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले धरना-प्रदर्शन में सरधना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शिक्षण कार्य ठप करके धरने में शामिल हुए। इस मौके पर संजीव विश्नोई, अनुज भारद्वाज, चेतन भारद्वाज, गीतिका, राजरानी, अनुराधा, सीमा शर्मा, अख्तर, संगीता, राजेश, माला शर्मा, नागेंद्र, इरफान, दीपक शर्मा, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, माछरा में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्राइमरी विद्यालयों के शिक्षक एवं ब्लॉक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके चलते स्कूलों पर ताले लटके रहे। जिसके चलते छात्र एवं लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
सरूरपुर/जानीखुर्द। ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली व वेतन विसंगतियों की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार रखा। ब्लाक संसाधन केन्द्र पर अध्यापकों ने दिनभर धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक यह लड़ाई सरकार से बरकरार रहेगी।
प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में सरूरपुर और रोहटा ब्लॉक के अध्यापकों ने बीआरसी कार्यालय पर पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। रोहटा ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी ने धरना दे रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुये है कि पेंशन बहाली सभी के हित में है। इसके लिये सभी शिक्षकों को गुटबाजी छोड कर एक बैनर पर आकर लडाई लडनी होगी ओर जब हम सभी संगठित हो जायेगें। तो हर हाल में सरकार को हमारी मांगों को मानने के लिये मजबूर होना पडेगा। उर्दू टीचर एसोशिएसन सरूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर मलिक ने धरने पर आये सभी शिक्षकों से आग्रह किया कि सभी एक जुट हो जाओ ओर अभी तो सरकार को यह चेतावनी है यदि इस पर सरकार ने समय रहते विचार नहीं किया तो शिक्षक समाज सडकों पर उतर कर आंदोलन करने में भी पीछे नही रहेगा। वेतन विसंगति भी तभी दूर हो पायेगी। जब हम सब एक जुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेगें। इस दौरान धर्मवीर सिंह, रामेश्वर दयाल, ब्रहमपाल सिंह, अंकित, कविन्द्र, जितेन्द्र शर्मा, राहुल गिरी, जगत साहरन, वैभव शर्मा, भूपेन्द्र मलिक, प्रीतिका, अनुंजा, संगीता, काजल, कविता, मधुबाला, पूनम मलिक, सीमा, ओमकार शर्मा, राधेश्याम, प्रदीप गुप्ता, शिप्रा विश्नोई, पूजा, ताहिर त्यागी आदि रहे।

वहीं, जानी ब्लॉक के तमाम प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने बुधवार को स्कूल नहीं खोले। शिक्षक-शिक्षिकाएं बीआरसी कार्यालय जानी पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता सत्यवीर सिंह ने की। इस दौरान शिक्षकों ने कहा कि अगर उनकी पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू नहीं किया तो वह बडे़ स्तर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान जानी ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुखेंद्रपाल शर्मा, बालकराम, अरविंद शर्मा, गुलजार, चमन प्रकाश, सुनीता, मंजू रानी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
मुख्य बातें
शिक्षकों की हड़ताल के चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित रही
सरधना में शिक्षकों ने बाइक रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed