{"_id":"5b9c21dd867a557f23345e93","slug":"81536958941-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोडल अधिकारी रमारमण ने किया स्थलीय निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोडल अधिकारी रमारमण ने किया स्थलीय निरीक्षण
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के साथ पात्रों को मिले पूरा लाभ
मेरठ। जनपद के नोडल अधिकारी रमा रमण ने शुक्रवार को मेरठ ब्लॉक, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और आश्रय गृह की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम खड़ौली के कुछ लोगों ने पार्षद पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाया। नोडल अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह सभी अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप काम करें।
विकास खंड मेरठ के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय व परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विकास खंड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने दायित्वों को समझते हुए आने वाले ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय बनाए तथा उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को भी जाना। बीडीओ ने बताया कि मेरठ ब्लाक के सभी ग्राम पूरी तरह ओडीएफ हो चुके हैं।
अपर मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत बराल परतापुर में स्थापित आश्रय गृह (शेल्टर हाउस) का भी निरीक्षण किया। इससे पूर्व अपर मुख्य सचिव ने बाईपास स्थित खड़ौली ग्राम में मलिन बस्ती की सफाई व्यवस्था एवं डूडा द्वारा निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया तथा लाभार्थियों से भी बात कर जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ आर्यका अखौरी, परियोजना निदेशक भानूप्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला संख्या एवं अर्थ अधिकारी अजया चौधरी, बीडीओ मेरठ महेश कुमार कांडपाल, पीओ डूडा, नगर निगम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।