{"_id":"5b96daf5867a557eb2061df6","slug":"81536613109-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी से मिले बुनकर, अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी से मिले बुनकर, अधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
एमडी से मिले बुनकर, अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप
मेरठ। सोमवार को शहर के बुनकरों ने शहर विधायक रफीक अंसारी के नेतृत्व में पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन से मुलाकात की और गलत बिजली बिल भेजकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। विधायक ने कहा कि अगर लोगों को न्याय नहीं मिला तो वे ऊर्जा भवन पर भूख हड़ताल चालू कर देंगे। एमडी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। रफीक अंसारी के साथ पहुंचे बुनकरों ने बताया कि महंगाई के चलते वे अपनी मशीनें लोहे के दामों में बेंच चुके हैं। इसके बाद वे कई बार अपने कनेक्शन पीडी कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग जुर्माना लगाकर हर महीने बिल भेज रहा है। बुनकरों ने कनेक्शन पीडी कराने और अनावश्यक जुर्माना न लगाने की मांग की। इस मौके पर हाजी रहीसुद्दीन, हाजी साबिर, अतीक, रफीक असलम, मोहसिन अख्तर, बाबू हारुन, जुल्फिकार, इस्लामुद्दीन, नूर मोहम्मद, सलीम दिलशाद आदि मौजूद रहे।