{"_id":"5b6ca6644f1c1b6f668b871f","slug":"81533847140-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाई गिनाएंगे अपनी उपलब्धियां, भाजपा पर कसेंगे तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाई गिनाएंगे अपनी उपलब्धियां, भाजपा पर कसेंगे तंज
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाई गिनाएंगे अपनी उपलब्धियां, भाजपा पर कसेंगे तंज
मेरठ। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की शनिवार और रविवार को बैठक है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी आएंगे। इसके मद्देनजर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर बैठक करने और मीडिया से मुखातिब होने का निर्णय लिया है। इसमें वह अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाएंगे। बताएंगे कि उनकी सरकार में क्या-क्या बड़े कार्य किए गए। साथ ही भाजपा पर तंज कसा जाएगा कि उन्होंने सपा सरकार केकार्यों का या तो खुद क्रेडिट ले लिया या फिर उन योजनाओं को ही खत्म कर दिया। शुक्रवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर दोपहर एक बजे यह बैठक होगी। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, शहर विधायक रफीक अंसारी, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, अतुल प्रधान, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी और वरिष्ठ सपा नेता ताराचंद शास्त्री रहेंगे। सूत्रों का कहना है कि बैठक में मेरठ करनाल रोड, सरकारी चिकित्सालयों में दी गई सुविधाएं आदि का जिक्र किया जाएगा।