{"_id":"5b562a4c4f1c1b58488b6852","slug":"81532373580-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुगाना गांव के निकले दोनों बच्चे, पिता को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तुगाना गांव के निकले दोनों बच्चे, पिता को सौंपे
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुगाना गांव के निकले दोनों बच्चे, पिता को सौंपे
बागपत। न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी डॉ. कुलदीप त्यागी ने बताया कि तुगाना गांव के अय्यूब को दो छोटे बच्चे जंगल में घूमते मिले थे। उसी दिन से न्यायपीठ और छपरौली पुलिस बच्चों के परिजनों का पता लगाने के प्रयासों में जुटे थे। जांच में पता चला कि दोनों बच्चे तुगाना गांव के हैं और उनका पिता फरीदाबाद में मजदूरी करता है। बच्चों के चाचा ने फरीदाबाद में अपने बड़े भाई को बच्चों के बारे में जानकारी दी। सोमवार को न्यायपीठ सीडब्ल्यूसी के सामने पेश हुआ और बच्चों पर अपना दावा जताया। सीडब्ल्यूसी के न्याय प्राधिकारी राजीव यादव, डॉ. कुलदीप त्यागी और मालती शर्मा ने कागजातों को परखा और बच्चों से बातचीत की। बच्चों ने भी उस व्यक्ति को अपना पिता बताया। दावा सही पाने पर न्यायपीठ ने दोनों बच्चों को उनके पिता को सौंप दिया और उनकी सही प्रकार से देखभाल करने की हिदायत दी।