फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डेयरी पर बिजली चोरी पकड़ी , मुकदमा

डेयरी पर बिजली चोरी पकड़ी , मुकदमा

Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
डेयरी पर बिजली चोरी पकड़ी , मुकदमा
डेयरी पर बिजली चोरी पकड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

गंगानगर। ऊर्जा निगम की टीमों ने शुक्रवार सुबह रक्षापुरम में दूध की डेयरी पर छापा मारकर बिजली चोरी पकड़ी। एमईएस बिजलीघर एसडीओ महावीर सिंह व गंगानगर एसडीओ योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को अवर अभियंता राम आशीष कुशवाहा के साथ रक्षापुरम में अनेक स्थानों पर छापेमारी की। इस बीच टीम ने एक दूध की डेयरी पर विद्युत चोरी होते पकड़ ली। अधिकारियों के मुताबिक 29 जून को बिल जमा नहीं होने पर कनेक्शन काट दिया गया था। जिसके बाद डेयरी मालिक कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहा था। अधिकारियों द्वारा थाने में दी गई तहरीर पर जीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सैन्य क्षेत्र में सट्टे की सूचना पर पुलिस का छापा
गंगानगर। कसेरूखेड़ा में बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस ने छापा मारा। पुलिस को देख युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीन स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

लालुकर्ती पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के कसेरूखेड़ा स्थित सिखेड़ा रोड पर काफी समय से बड़े पैमाने पर सट्टे खेले जाने की जानकारी मिल रही थी। शुक्रवार दोपहर को पुलिस ने अड्डे पर छापा मारा। पुलिस को देख सटोरी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन स्कूटी बरामद की। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह के मुताबिक स्कूटी के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं लोगों ने गंगानगर थाने के कुछ सिपाहियों द्वारा सट्टा चलवाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed