फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सपा सरकार में हुए कई नियम विरुद्ध कार्य: डा. सोमेंद्र तोमर

सपा सरकार में हुए कई नियम विरुद्ध कार्य: डा. सोमेंद्र तोमर

Sat, 14 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
सपा सरकार में हुए कई नियम विरुद्ध कार्य: डा. सोमेंद्र तोमर
सपा सरकार में हुए कई नियम विरुद्ध काम
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश विधानसभा की पंचायती समिति की दूसरी उपसमिति की शुक्रवार को आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के सभापति और विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि अब सरकार बदल चुकी है तो अधिकारी भी अपने काम करने का ढर्रा बदल दें। सरकारी धन का दुरुपयोग होने से बचाएं और योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को पहुंचाएं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में पंचायतों में कई नियम विरुद्ध काम हुए हैं, जो जांच में अब सामने आ रहे हैं। इसमें जो भी दोषी होगा उसे दंडित किया जाएगा।
उत्तर प्रदेश विधानसभा की पंचायती राज समिति की द्वितीय सात सदस्यीय उपसमिति द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन वर्ष 2010-11 तथा वर्ष 2012-17 तक ग्राम पंचायतों, जिला पंचायतों व क्षेत्र पंचायतों में किन-किन योजनाओं में कितना धन आवंटित हुआ, कितना व्यय हुआ, कितने कार्य कराये और कितने शेष रह गये हैं। इसका आंकलन व स्थलीय निरीक्षण कर वास्तविकता जानने के लिये मेरठ व सहारनपुर मंडल का दौरा किया जा रहा है। इसी के तहत आयुक्त सभागार में जिला पंचायत सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई।
विज्ञापन

सभापति डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सबसे पहले जिला पंचायत और जिला पंचायत के प्रस्तर पर चर्चा शुरू कराई। उन्होंने कहा कि जो धनराशि भेजी जा रही है, उसका सदुपयोग हुआ है या हो रहा है, यह जांचने के लिए समिति आई है। उन्होंने अधिकारियों को परस्पर समन्वय के साथ काम करने, जनप्रतिनिधियों से मिलकर किये जाने वाले कार्यों को अंतिम रूप देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सरकारों में हुए नियम विरुद्ध काम
डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में जिला पंचायत के द्वारा कराए गए कार्य मानक व नियम विरुद्ध हुए हैं। राज्य वित्त आयोग का पैसा एक ही मद में बार-बार व निर्धारित मद से अलग अन्य मदों में व्यय किया गया है। जो पैसे का घालमेल होना साफ दर्शा रहा है। ऐसे में मामलों में अभिलेख उपलब्ध कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। ऐसे मामलों में जांच कराई जाएगी।

नियमों के विपरीत बढ़ा दिया बजट
विकास कार्यों में अनुमानित लागत का 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रावधान है। लेकिन ऐसे भी तमाम मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें अनुमानित लागत का 80 प्रतिशत तक बढ़ाकर भुगतान किया गया। पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में राज्य वित्त निधि के पैसे से ऐसे कई कार्य हुए जो नियमानुसार नहीं होने चाहिये थे। ऐसे सभी कार्यों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

राज्य वित्त से कांवड़ मार्ग पर कैसे हुआ काम
समीक्षा के दौरान जिला पंचायत द्वारा एक बुकलेट प्रस्तुत की गई, जिस पर न तो एएमए के हस्ताक्षर थे और न ही पेज संख्या इंगित थी। इस पर डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही उन्होंने इस पर भी स्पष्टीकरण मांगा कि जिला पंचायत ने राज्य वित्त निधि से 5.25 लाख रुपये कैसे कांवड़ मार्ग पर किराये की प्रकाश व्यवस्था पर खर्च कर दिए। उन्होंने की जांच कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीडीओ करें निरीक्षण
सोमेंद्र तोमर ने सीडीओ को निर्देश दिया कि वह नौचंदी मैदान स्थित जिला पंचायत भवन का निरीक्षण करें और यह जांच करें कि उनको दिए गए धन के सापेक्ष वहां काम कराए गए हैं या नहीं। इसके साथ ही जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों के कार्यों की समीक्षा व निरीक्षण प्रतिमाह करें। राज्य वित्त से नियम विरुद्ध प्राथमिक विद्यालयों के जीर्णोद्धार में धनराशि का व्यय करने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।

जिला पंचायत पर रहा मुख्य फोकस
सभापति डॉ. सोमेंद्र तोमर का जिला पंचायत पर मुख्य फोकस रहा। उन्होंने एएमए को निर्देश दिया कि वह 2010-11 से अब तक भवनों व कार्यालय के रखरखाव आदि पर कितना खर्च किया गया, इसका अभिलेखों के साथ साक्ष्य आगामी बैठक में प्रस्तुत करें। ताकि कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई जा सके। उन्होंने एएमए को निर्देश दिया कि वह सदन को अवगत कराएं कि समय से पूर्ण न होने वाले कामों पर उन्होंने कितने ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाई है।

मंडी परिषद से भी मांगा ब्योरा
बैठक में मंडी परिषद के लेखाधिकारी से भी ब्योरा मांगा गया। लेखाधिकारी से कहा गया कि वह अगली बैठक में मंडी समिति को शासन से कितनी धनराशि प्राप्त हुई, कितनी व्यय हुई और कितनी अवशेष हैं, इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।

शौचालय के निर्माण में धनराशि में हुई गड़बड़
बैठक में मौजूद हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि परीक्षितगढ़ में शौचालयों के निर्माण में धनराशि में गड़बड़ होने की संभावना है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं समिति के सदस्य अरुण पाठक ने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि कितने अंत्योष्टि स्थल बने हैं, उसकी सूची उपलब्ध कराएं।

ये रहे मौजूद
बैठक में समिति के सदस्य डॉ मुकेश चंद्र वर्मा, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी आर्यका अखौरी, परियोजना निदेशक भानू प्रताप सिंह, एएमए जिला पंचायत प्रदीप कुमार सक्सेना, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमेश द्विवेदी, बीएसए सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।





ग्राम प्रधान के खिलाफ दिए एफआईआर के निर्देश
मेरठ। पंचायत राज समिति ने हस्तिनापुर ब्लॉक के ग्राम नंगला चांद का औचक निरीक्षण किया। यहां पर ग्रामीणों ने सभापति डॉ. सोमेंद्र तोमर से शिकायत करते हुए कहा कि लोहिया आवास योजना में ग्राम प्रधान द्वारा पैसा मांगा जा रहा है। इस पर सभापति ने ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर कराने का निर्देश दिया। वहीं शौचालयों का निर्माण भी मानक के अनुरूप न होने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के द्वारा प्राथमिक विद्यालय के शौचालयों के गंदा पाए जाने और सफाई कर्मचारी के न आने की शिकायत पर उन्होंने उसके खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक दिनेश खटीक सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed