{"_id":"5b0f114f4f1c1bf66e8b5706","slug":"81527714127-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजगढ़ी चौराहे पर चार लेन फ्लाई ओवर को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेजगढ़ी चौराहे पर चार लेन फ्लाई ओवर को हरी झंडी
Updated Thu, 31 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। तेजगढ़ी चौराहे पर फ्लाई ओवर बनाने के लिए पांच विभागों ने संयुक्त प्रस्ताव तैयार कर हरी झंडी दे दी है। यहां 56 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्ताव तैयार होगा। चार लेन के इस फ्लाई ओवर के बनने से गढ़ रोड पर यातायात बेहद सुगम होगा।
सीआरआरआई के सर्वे पर हुआ काम
शहर के चौराहों को जाम से मुक्त करने केलिए सेंट्रल रोड रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम ने सर्वे किया था। टीम ने बेगमुपल, हापुड़ अड्डा के साथ ही तेजगढ़ी पर भी फ्लाईओवर का प्रस्ताव सुझाया था। बुधवार को भी टीम को मेरठ आना था। लेकिन अब यह टीम दो दिन बाद आएगी।
बैठक में की चर्चा
बुधवार को एमडीए वीसी कार्यालय में बैठक हुई, जिसमें वीसी साहब सिंह, सचिव राजकुमार, नगर निगम चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, लोनिवि एक्सईएन प्रताप सिंह, सेतु निगम से वीके सिंह, आवास विकास से प्रमोद कुमार, टीपी केके गौतम आदि ने इस प्रस्ताव पर चर्चा की। यह प्रस्ताव सभी विभागों ने संयुक्त रूप से तैयार किया है। इसके मुताबिक तेजगढ़ी पर चार लेन का सात सौ मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। सभी विभागों ने इस पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
...ताकि मेट्रो के एलाइनमेंट से न टकराए
इस प्रस्ताव को लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन को भेजा जाएगा। चूंकि मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर तेजगढ़ी से ही होकर गुजर रहा है तो वहां भी इसका परीक्षण होगा। यह देखा जाएगा कि कहीं मेट्रो और फ्लाई ओवर का एलाइनमेंट आपस में टकरा न जाए। एलएमआरसी इसे एनओसी जारी करेगा तभी इस पर काम शुरू होगा।
इस रोड पर तीन फ्लाईओवर
कमिश्नर डॉ. प्रभात कुमार का जोर है कि शहर में ज्यादा से ज्यादा फ्लाईओवर बनें ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। यह प्रस्ताव भी उसी का हिस्सा है। अब इस रोड पर पहले बेगमपुल, फिर हापुड़ अड्डा और उसके बाद तेजगढ़ी तीनों जगह पर फ्लाईओवर की कवायद तेज हो गई है। तीनों पुल बनने से शहर के विकास में यह अहम साबित होंगे।
खास बातें:
56 करोड़ की लागत से बनेगा 700 मीटर लंबा पुल
05 विभागों ने संयुक्त रूप से बैठक कर दी मंजूरी
- लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन को भेजा जाएगा प्रस्ताव ताकि न आए परेशानी