{"_id":"5af4a90f4f1c1b6e098b91bd","slug":"81525983503-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद होने लगी शुगर मिले, 48 लाख कुंतल गन्ना खड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद होने लगी शुगर मिले, 48 लाख कुंतल गन्ना खड़ा
Updated Fri, 11 May 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंडल की चार शुगर मिलें बंद, 48 लाख क्विंटल गन्ना बाकी
राजदीप जाखड़
मेरठ। पेराई सत्र 2017-18 समाप्ति की ओर है। मंडल की चार शुगर मिल बंद हो चुकी है जबकि मिल क्षेत्रों में 48.45 लाख क्विंटल गन्ना शेष बचा है। अभी तक रिकार्ड 15 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। डेढ़ करोड़ क्विंटल से ज्यादा चीनी का उत्पादन हो चुका है।
चालू पेराई सत्र गन्ना खरीद की दृष्टि से काफी संकटों भरा रहा। 10 फीसदी अधिक रकबा और करीब 20 फीसदी अधिक उत्पादन से जहां किसानों की बांछें खिली हुई थी वहीं शुगर मिलों को घटते चीनी के रेट से पसीना आया हुआ था। लेकिन गन्ने से निकल रही अधिक चीनी रिकवरी ने मिलों को थोड़ी राहत दी। चीनी के दाम तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल से नीचे पहुंचने के बाद मिलों ने न केवल गन्ना खरीद में थोड़ी कोताही बरती बल्कि पेमेंट की चाल धीमी हो गई। फिलहाल पेराई सत्र समाप्ति की ओर है। अब तक मंडल की दौराला, किनौनी, सकौती और साबितगढ़ शुगर मिल बंद हो चुकी है। बाकी शुगर मिल मवाना, नंगलामल, मोहिउद्दीनपुर, मोदीनगर, मलकपुर, सिंभावली, बृजनाथपुर, बागपत, रमाला, अनूपशहर, अनामिका, बुलंदशहर अभी तक पेराई कर रही है।
15 करोड़ क्विंटल गन्ने की हो चुकी पेराई
चालू पेराई सत्र में अभी तक किसानों के पास 48.45 लाख क्विंटल गन्ना शेष बचा है। इस गन्ने की पेराई करने के बाद बाकी मिलें भी बंद हो जाएगी। अभी तक आंकड़ों पर नजर डाले तो मंडल में रिकार्ड 15 करोड़ क्विंटल गन्ने की पेराई हो चुकी है। इसमें 1.55 करोड़ क्विंटल चीनी का उत्पादन हुआ है।
विज्ञापन
2500 करोड़ गन्ना मूल्य भुगतान बकाया
मंडल की शुगर मिले गन्ना भुगतान करने में फिसड्डी चल रही है। अब तक कुल देय 4700 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य भुगतान के सापेक्ष 2200 करोड़ रुपये का ही भुगतान किया गया है। 2500 करोड़ रुपये भुगतान बकाया चल रहा है।
इन मिलों का घूम रहा चक्का
मिल अवशेष गन्ना (लाख कुंतल)
मवाना 6.50
नंगलामल 3
मोहिउद्दीनपुर 7
मोदीनगर 2.50
सिंभांवली 10
बृजनाथपुर 1.25
बागपत 4.25
रमाला 4
मलकपुर 5
अनूपशहर 0.75
अनामिका 4
बुलंदशहर 0.20
कुल 48.45 लाख कुंतल
नोट: आंकड़े गन्ना भवन से लिए गए हैं।
...............अधिकारी बोले
मंडल की चार शुगर मिल क्षेत्र के गन्ने की पेराई कर बंद हो चुकी है। बाकी 14 मिल चल रही है। अभी तक करीब 48.45 लाख क्विंटल गन्ना अवशेष है। अगले दस दिन तक लगभग सभी मिल बंद हो जाएगी।
हरपाल सिंह, उप गन्ना आयुक्त मेरठ परिक्षेत्र
खास बातें:
1.5 करोड़ क्विंटल से ज्यादा हो चुका चीनी उत्पादन