{"_id":"5aa443254f1c1bbb758b4b6b","slug":"81520714533-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबी को बेस पसंद है गाने पर झूमे एमआईईटी के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबी को बेस पसंद है गाने पर झूमे एमआईईटी के छात्र
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गायिका शाल्मली खोलगड़े ने कार्यक्रम में बांधा समां
कंकरखेड़ा। परतापुर बाईपास स्थित एमआईईटी इंस्टीटयूट में वार्षिकोत्सव युवा महोत्सव कोलाहल के तीसरे दिन शनिवार को बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका पार्श्व शाल्मली खोलगडे ने अपनी मधुर आवाज से युवाओं के होश उड़ा दिए। शाल्मली खोलगड़े बॉलीवुड में कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बेबी को बेस पसंद हैं गाने की प्रस्तुति पर छात्र झूमे।
इंस्टीट्यूट के वार्षिकोत्सव का तीसरे दिन समापन किया गया। समापन के मौके पर इंस्टीट्यूट प्रबंधन की ओर से गायिका पार्श्व शाल्मली खोलगड़े को बुलाया गया। शाल्मली खोलगडे़ ने एक से बढ़कर एक फिल्मी तराने सुनाकर अपने अंदाज से छात्र-छात्राओं में जोश भर दिया। देर रात तक कालेज परिसर में मस्ती का आलम रहा। मंच रंगीन रोशनी से नहाया था। सीटियों का शोर और मोबाइल से गायिका के फोटो लेने की होड़ लगी रही।
केटीएम द्वारा किया गया बाइक स्टंट
जिसमें केटीएम बाइक के स्टंट ब्वॉयज ने नए-नए स्टंट कर छात्रों का मनोरंजन किया। स्टंटबाजों ने एक से बढ़कर एक स्टंट दिखाकर सभी आश्चर्य चकित कर दिया।
सत्यम मिस्टर और तान्वी बनी मिस कोलाहल
महोत्सव के आखिरी दिन मिस्टर और मिस. कोलाहल सत्यम सोम और तानवी शर्मा को चुना गया। चेयरमैन विष्णु शरण, वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल, डायरेक्टर जनरल जेएम गर्ग, डायरेक्टर मयंक गर्ग, संजीव महेश्वरी, नितिन गर्ग, अजय सिंह, रितिका मुखर्जी, सुमित सिद्धू, धर्मेंद्र शर्मा, अजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खास बातें: