{"_id":"5a85fc0d4f1c1b514a8b9886","slug":"81518730253-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कताई मिल एक्स एम्पलाईज एसो.के लोग कमिश्नर से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कताई मिल एक्स एम्पलाईज एसो.के लोग कमिश्नर से मिले
Updated Fri, 16 Feb 2018 03:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कताई मिल को चालू करने की मांग
मेरठ। परतापुर कताई मिल एक्स एंपलाइज वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को कमिश्नर कार्यालय पर मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार से मिला। अध्यक्ष नेपाल सिंह ने बंद पड़ी कताई मिल को चालू कराने की मांग की। कहा कि सन 2000 में मिल बंद हुई थी। तभी से मिल से जुड़े करीब 3000 कर्मचारी और मजदूर परेशानी झेल रहे हैं। उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मिल की उच्च स्तरीय जांच कराकर उसे चालू कराने और मजदूरों एवं कर्मचारियों के बकाया वेतन, फंड, बोनस को ब्याज सहित दिलाने की मांग की। इस संबंध में एक ज्ञापन मंडलायुक्त को सौंपा गया। इस दौरान मांगेराम, धर्मपाल सिंह, रामचंद्र, डॉ. नजमुद्दीन सैफी, हरिओम, राजन भोला आदि मौजूद रहे।