{"_id":"5a3581da4f1c1ba7678c1eef","slug":"81513456090-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट बोर्ड को दिल्ली में मिला रक्षामंत्री अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट बोर्ड को दिल्ली में मिला रक्षामंत्री अवार्ड
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड को मिला रक्षामंत्री अवॉर्ड
मेरठ। कैंट बोर्ड को तीसरी बार दिल्ली में रक्षामंत्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। कैंट बोर्ड ने डिजिटल कार्य जैसे डाक मैनेजमेंट, कार्यालय में स्मार्ट प्रवेश, शिकायत रिकॉर्ड निस्तारण, ई पेमेंट, ई टेंडरिंग आदि क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल की है। रक्षा संपदा दिवस के अवसर पर नई दिल्ली स्थित डीआरडीओ भवन के ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. डेविड आर सिम्लिह ने जहां कैंट बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की वहीं कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव को रक्षामंत्री अवार्ड से सम्मानित किया। इसके अलावा डीआरडीओ भवन के ऑडिटोरियम में लगाई गई प्रदर्शनी में भी मेरठ कैंट अव्वल रहा। प्रदर्शनी में छावनी क्षेत्र के सुंदर स्थल, सफाई की मशीनें, कैंट बोर्ड का कार्यालय, पार्क, सड़कें आदि फोटो लगाए गए थे। प्रो. डेविड आर सिम्लिह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान छावनी परिषद् के अधिशासी अभियंता पीयूष गौतम भी मौजूद रहे।