फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट

ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट

Fri, 01 Dec 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट
देवबंद (सहारनपुर)। शालीमार एक्सप्रेस में मुजफ्फरनगर से मां और छोटे भाई के साथ देवबंद लौट रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी की मां के साथ अभद्रता और मारपीट भी की। बाद में देवबंद स्टेशन पर किशोरी पक्ष के लोगों ने दो युवकों को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी एक महिला 16 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटे के साथ मुजफ्फरनगर रिश्तेदारी में गई हुई थी। देर शाम शालीमार एक्सप्रेस में देवबंद आने के लिए सवार हुए थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर से कुछ युवक बोगी में सवार हो गए। आरोप है कि युवकों ने ट्रेन के चलते ही किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब मां ने इसका विरोध किया तो इन युवकों ने अभद्रता करते हुए धक्कामुक्की और मारपीट की। महिला का कहना है कि इस दौरान उसने बोगी में सवार कुछ यात्रियों से मदद की गुहार लगाई। मगर कोई आगे नहीं आया। इसके बाद दूसरे बेटे को फोन पर घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर बेटा मुहल्ले के लोगों को लेकर रेलवे स्टेेशन पर पहुंचा। ट्रेन रुकते ही आरोपी वहां से भागने लगे जिन्हें पकड़ लिया गया। इसके बाद घटना के विरोध में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोपियाें को बुरी तरह पीटा गया। इस दौरान वहां पहुंची जीआरपी ने आरोपियों को भीड़ से छुड़वाकर कोतवाली पुलिस को भी घटना के बारे में बताया। मामला अलग-अलग समुदाय का होने के कारण तनाव रहा। कोतवाल पंकज कुमार पहुंचे और लोगाें को शांत किया। पंकज के मुताबिक एक आरोपी जड़ौदा पांडा और दूसरा कुरडी गांव का रहना है। पूछताछ जारी है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed