{"_id":"5a1880e14f1c1b8b688b4bb0","slug":"81511555297-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यदायी संस्थाओं के कार्य से संतुष्ट नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यदायी संस्थाओं के कार्य से संतुष्ट नहीं
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यदायी संस्थाओं के कार्य से असंतुष्ट एमडी
मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के अंतर्गत आईपीडीएस एवं डीडीयूजीजेवाई की योजना के कार्यों की शुक्रवार को ऊर्जा भवन में समीक्षा की गई। इसमें कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण, क्षमता वृद्धि, नये स्थापित किये जाने वाले वितरण परिवर्तक एवं परिवर्तकों की क्षमतावृद्धि आदि कार्यों पर मंथन किया गया।
पीवीवीएनएल के प्रबंध निदेशक पवन कुमार ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना एवं इंटीग्रेटेड पावर डेवलपमेंट योजना के अंतर्गत मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद के अधिकारियों और कार्यदायी संस्थाओं के निदेशक स्तर के प्रतिनिधि से एक-एक बिंदु की समीक्षा की। इस दौरान कुछ कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर एमडी ने नाराजगी जताई। साथ ही उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। राजकुमार अग्रवाल निदेशक (तकनीकी), यतीश वत्स निदेशक (काप्र एवं प्रशा), पीके अग्रवाल निदेशक (वित्त), अरविंद राजवेदी निदेशक (वाणिज्य), विराग बंसल मुख्य अभियंता, रवीन्द्र गुप्ता अधीक्षण अभियंता तकनीकी उपस्थित रहे।