फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नए सत्र

नए सत्र

Mon, 25 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
नए सत्र
मेरठ/मोदीपुरम। नए सत्र के लिए चीनी मिल के साथ सरकार भी तैयार है। किसान हित में गन्ना मूल्य घोषित करने के लिए शासन गंभीर है। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद से कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। यह बात औद्योगिक एवं गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा ने रविवार को कही।
विज्ञापन

किठौर विधायक सत्यवीर त्यागी और पूर्व जिपं. अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह के आवास पर मीडिया से वार्ता के दौरान सुरेश राणा ने कहा कि 15 वर्षो में शुगर मिलों को बेचने और बंद करने का खेल चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही चिंतन किया था कि बंद चीनी मिलों को चालू कराया जाए, जिसके बाद प्रदेश में आधा दर्जन मिलों को इस सत्र से शुरू किया जा रहा है। गन्ना विकास राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार अब तक 24100 करोड़ रुपये किसानों का भुगतान कर चुकी है। लगभग 1300 करोड़ रुपये किसानों का बकाया बचा है, उसका भी जल्द भुगतान होगा।
विज्ञापन

कानूनी अड़चन पर विचार
सुरेश राणा ने कहा कि मलियाना शुगर मिल पर जमीनी विवाद है। उसमें कुछ कानूनी अड़चन आयी हुई हैं। उसको लेकर विचार चल रहा है। कानूनी प्रक्रिया को देखा जा रहा है। कानूनी अड़चनों को दूर कर इसके लिए रास्ता बनाया जाएगा। प्रदेश में सभी मिल उनके एजेंडे मेें है, जिन मिलों में परेशानी है, उनको देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों जगह हुआ स्वागत
सुरेश राणा सुबह 10 बजे विधायक सत्यवीर त्यागी के आवास पर पहुंचे। जहां विधायक ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत किया। यहां से सुरेश राणा शहीद भगत सिंह जयंती समारोह में शामिल होने रवाना हो गए। जिसके बाद वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह के आवास पर पहुंचे, यहां भी भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, विधायक जितेंद्र सतवाई, जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विमल शर्मा, ठाकुर दिनेश, योगेंद्र कुसैड़ी, विपेंद्र सुधा वाल्मीकि, कुंवर विश्वराज, अजय भराला, अनिल चौधरी, नरेश चेयरमैन, मनिंदर विहान, समीर चौहान, पार्षद ऋषिपाल सिंह, हरेंद्र अहलावत, निरंकार सिंह, मदनपाल छबडिया, अरुण सिंह, सूरज मलिक, सुनील शर्मा, गुड्डू ढढरा, बिल्लू, तुलसी, जयकेश, रविंद्र गौतम, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed