{"_id":"59a32ea84f1c1b89548b47d0","slug":"81503866536-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जित जमीन पर कर दी दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जित जमीन पर कर दी दीवार
Updated Mon, 28 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। राधा गार्डन स्थित तीन हजार मीटर विवादित जमीन पर काश्तकार ने बाउंड्री कर डाली, जबकि एमडीए का दावा है कि यह अर्जित जमीन है। जिसका कोर्ट में मामला विचाराधीन है। इस बाबत जांच शुरू कर दी गई है।
कसेरूबक्सर काखसरा नंबर 520 विवादों में है। यह नंबर गंगानगर स्थित राधा गार्डन कॉलोनी में आ रहा है। वर्ष 1989 में अधिग्रहण के बाद यहां भी एमडीए ने कब्जे का दावा किया था। लेकिन मामला अदालत में चला गया। इस बाबत एमडीए के पक्ष में निर्णय भी आया था, मगर काश्तकार ने फिर से याचिका दायर कर दी। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने इस जमीन पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दे रखा है। बावजूद इसके काश्तकार ने इस भूमि की लगभग छह मीटर ऊंची बाउंड्री हाल ही में कर डाली। इस बाबत स्थानीय लेखपाल ने भी तहसीलदार करनवीर सिंह को रिपोर्ट प्रेषित की है। इस पर जांच शुरू हो गई। तहसीलदार करनवीर सिंह के अनुसार मेरी जानकारी में आया है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद इस जमीन पर बाउंड्री कर दी गई है। मामले की जांच कर जल्द ही एक्शन होगा।