{"_id":"596fac6b4f1c1b7a638b4798","slug":"81500490859-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली रोड पर टाटा मैजिक की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात की है। जयदेवी नगर निवासी छिद्दा (70) पुत्र भगवाना डीजे संचालक है। उसने दिल्ली रोड पर कांवड़ शिविर लगाया हुआ है। मंगलवार देर रात वह शिविर के पास ही दिल्ली रोड पार कर रहा था, तभी फुटबाल चौक की ओर से आ रहे एक टाटा मैजिक ने उसे तेजी से टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों और कांवड़ियों के हंगामे की सूचना पर टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेजा। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन