फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   80,000 rupees in cash stolen from a liquor shop near Bhola Chowki

Meerut News: भोला चौकी के पास शराब ठेके से 80 हजार की नकदी चोरी

Wed, 13 May 2026 10:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
80,000 rupees in cash stolen from a liquor shop near Bhola Chowki
जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के भोले की झाल स्थित एक देसी शराब के ठेके पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने 80 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह वारदात भोला पुलिस चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई। सीसीटीवी कैमरे में कैद यह घटना मंगलवार रात करीब 9:00 से 10 बजे के बीच घटित हुई। एक संदिग्ध युवक ठेके के आसपास मंडराता दिखा। मौका मिलते ही उसने गल्ले में रखी दिनभर की बिक्री की रकम उड़ाई और चला गया। सूचना पर पहुंची जानी थाना पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। चौकी के इतने करीब हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस गश्त को लेकर गहरा आक्रोश है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed