{"_id":"585edcde4f1c1bf248e3c904","slug":"8-lakh-ke-notice-jaari","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.80 लाख रुपये को लेकर नोटिस जारी, अब आयकर विभाग करेगा जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.80 लाख रुपये को लेकर नोटिस जारी, अब आयकर विभाग करेगा जांच
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसटीएफ ने बृहस्पतिवार की रात चार युवकों को 8.80 लाख रुपये की नई करेंसी (दो-दो हजार के नोट) के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियोें का शांतिभंग की धारा में चालान किया था। चारों आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है। मामले की जांच अब आयकर विभाग कर रहा है। विभाग ने आरोपियों को नोटिस जारी कर कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। पकडे़ गए सभी नोट फिलहाल सिविल लाइन थाने के मालखाने में जमा कराए गए हैं।
विज्ञापन
एसटीएफ और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पांडव नगर निवासी रजनीश गर्ग, जय देवी नगर निवासी अनिल रावत, कसेरूखेड़ा निवासी जितेंद्र कुमार और मोहनपुरी निवासी वेदप्रकाश को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों से एक ही सीरीज के दो-दो हजार के 8.80 लाख रुपये बरामद किए गए थे। एक आरोपी ने कैश बैंक से लाने की बात कही थी, लेकिन एक ही बैंक से इतनी बड़ी रकम किस आधार पर निकाली गई? यह एक बड़ा सवाल है। आयकर विभाग ने पकड़े गए नोट सिविल लाइन थाना के मालखाना में जमा करा दिए हैं। बृहस्पतिवार देर रात तक आयकर विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ करती रही। आरोपी किसी अधिकारी को यह रुपये देने की बात कह रहे हैं। आयकर विभाग उस अधिकारी पर भी नजर रखे हुए है। विभागीय सूत्रों के अनुसार नियमों के अनुसार चारों युवकों को नोटिस जारी कर नोटों के बारे में 15 दिन के भीतर कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है। आरोपियों के जवाब नहीं देने या जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर आयकर विभाग इन रुपयों को जब्त कर लेगा।
विज्ञापन
पहले भी पकड़ा गया है मामला
नोट बंदी के बाद मेडिकल थाना क्षेत्र में एक सराफा व्यापारी से 67 लाख रुपये बरामद किए गए थे। आयकर विभाग ने आरोपी सर्राफ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। नियत समय में जवाब नहीं देने पर आयकर विभाग ने इस रकम को जब्त कर लिया था।
विज्ञापन