फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   79 Excise shops allotted through e-lottery

ई-लॉटरी से आबकारी की 79 दुकानें आवंटित

Sun, 07 Jun 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
79 Excise shops allotted through e-lottery
बचत भवन सभागार में संपन्न हुई प्रक्रिया
विज्ञापन

मेरठ। आबकारी विभाग की 82 दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया शनिवार को संपन्न हुई। तीन आवेदन निरस्त होने के बाद कुल 79 दुकानें आवंटित की गईं।
आबकारी विभाग की 82 दुकानों के लिए 154 ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए। इनमें 125 आवेदक अंतिम सूची के लिए फाइनल किए गए। बचत भवन में 24 आवेदक देसी शराब की दुकान, 65 आवेदक अंग्रेजी शराब की दुकान, 17 आवेदक बीयर और 12 आवेदक भांग की दुकान के लिए मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सात आवेदकों ने छह मॉडल शॉप के लिए आवेदन किए। उधर, एक मॉडल शॉप समेत तीन आवेदन रद्द कर दिए गए। नियमानुसार एक आवेदक को केवल दो दुकानें आवंटित हो सकती हैं। लॉटरी के दौरान एक आवेदक की तीसरी दुकान निकल आई। उसे नियम का हवाला देकर रद्द कर दिया। इसके अतिरिक्त दो आवेदक ऐसे रहे जिनके आवेदन डिमांड ड्राफ्ट नहीं पहुंचने के कारण रद्द कर दिए गए। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि 79 दुकानें आवंटित की गई हैं। वहीं, कुछ आवेदक निर्धारित समय तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके। जिस कारण आवेदन रद्द कर दिए। यहां एसडीएम सदर अंकित कुमार, उप आबकारी आयुक्त डॉ. सुरेश चंद पटेल और जिला आबकारी अधिकारी आलोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed