फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   48 घंटे में फिर 40 के पार जाएगा पारा

48 घंटे में फिर 40 के पार जाएगा पारा

Mon, 20 May 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
48 घंटे में फिर 40 के पार जाएगा पारा
48 घंटे में फिर 40 के पार जाएगा पारा
विज्ञापन

सोमवार से बढे़गा तापमान, चलेंगी गर्म हवाएं
22 और 23 मई को बारिश के भी हैं आसार
मोदीपुरम।
आने वाले 48 घंटों के भीतर तापमान फिर से 40 डिग्री के पार जाने के आसार है। दिन में लू का असर भी बढे़गा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 22 और 23 मई को बारिश के आसार हैं।

मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच रविवार को तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन में मौसम साफ रहा तो तापमान भी बढ़ता चला गया। लोग गर्मी से परेशान दिखाई दिए। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 54 व न्यूनतम 33 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की तुलना में दिन के तापमान में 3.2 डिग्री और रात के तापमान में 4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का तापमान सामान्य रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से कम रहा। नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते 22 और 23 मई को बारिश होने के आसार हैं। आंधी भी चल सकती है। इससे पहले तीन दिन तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। दिन में लू का भी असर रहेगा। रात का तापमान 25 डिग्री से ऊपर रहेगा।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री
न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री
सूर्योदय कल----5.25
सूर्यास्त आज----7.06
पूर्वानुमान
दिन में मौसम गर्म रहेगा और हवा भी चलेगी।
शहर में पाल्यूशन का लेवल
बच्चा पार्क चौराहा---141
साकेत चौराहा-----99
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed