फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हवाए चली, बादल रहें, फिर भी चढ़ा पारा

हवाए चली, बादल रहें, फिर भी चढ़ा पारा

Tue, 12 Mar 2019 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
हवाए चली, बादल रहें, फिर भी चढ़ा पारा
पूरे दिन बादलों और सूर्यदेव के बीच चलती रही लुकाछिपी
विज्ञापन

अब 14 मार्च को भी बारिश के आसार

मोदीपुरम। मौसम का मिजाज सुबह से ही बदला-बदला दिखाई दिया। असमान पर बादल छाए हुए थे और हवा भी तेज चल रही थी। दोपहर में कभी सूर्यदेव दर्शन दे देते तो कभी बादल घिर आते। रात सवा आठ बजे के करीब झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि 14 मार्च को बारिश हो सकती है।

वेस्ट यूपी में अभी मौसम में उतार चढ़ाव का असर दिखाई दे रहा है। दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को मौसम सुबह से ही बदला हुआ था। करीब 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 64 व न्यूनतम 41 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में .4 डिग्री की बढ़ोतरी और रात के तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ से सोमवार को हवा तेज चली और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। 14 मार्च को फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिससे जम्मू कश्मीर, हिमाचल व उत्तराखंड में ओलावृष्टि हो सकती है। वेस्ट यूपी में भी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed