फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेरठ के सुधीर को बिगबी ने भेजा बधाई पत्र

मेरठ के सुधीर को बिगबी ने भेजा बधाई पत्र

Thu, 28 Feb 2019 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
मेरठ के सुधीर को बिगबी ने भेजा बधाई पत्र
30 सालों से अमिताभ बच्चन के दीवाने हैं सुधीर
विज्ञापन


मेरठ। सेलिब्रिटीज की दीवानगी किसे नहीं होती, लेकिन दीवानगी जब जुनून बन जाए तो कहना ही क्या। बॉलीवुड के बिग बी यानि अमिताभ बच्चन के लिए यही जुनून है मेरठ के सुधीर बच्चन में। जयभीम नगर निवासी सुधीर बिग बी के इस कदर दीवाने हैं कि अपने नाम के पीछे बच्चन लगा लिया है। बाल, पहनावा और बोलने का अंदाज भी बिग बी की तरह विकसित कर लिया है।

पैथोलॉजी सेंटर में काम करने वाले सुधीर की बिग बी के प्रति दीवानगी यहीं खत्म नहीं होती। अपने कार्यालय में अलग से बिगबी रूम बनाया है। जहां अमिताभ बच्चन की फिल्मों के पोस्टर, पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित आलेख, किताबें और तमाम तस्वीरें डिसप्ले की है। हर महीने अपनी तनख्वाह से एक बड़ा हिस्सा सुधीर अपने इस शौक को देते हैं। अमिताभ बच्चन की तस्वीर से चांदी का सिक्का, चांदी का नोट, लिफाफा, वायर नेम प्लेट और चांदी का फोटो फ्रेम भी बनवा चुके हैं। अपने हाथों से अमिताभ बच्चन के नाम की वायर नेम प्लेट महज तीन दिनों में डिजायन की है। बिगबी की कोई भी फिल्म आए उसे सुधीर सबसे पहले देखते हैं। सोमवार 25 फरवरी को सुधीर की खुशी का ठिकाना न रहा जब उन्हें बिग बी की ओर से बधाई पत्र भेजा गया। सुधीर ने बताया हर वर्ष वे अमिताभ बच्चन को नए वर्ष पर उनकी तस्वीरों से सजा एक टेबल कैलेंडर भेजते हैं। 5 सालों से लगातार यह सिलसिला जारी है। लेकिन इस वर्ष पहली बार अमिताभ बच्चन ने उनको बधाई पत्र भेजा है। इसमें अमिताभ बच्चन के हस्ताक्षर भी हैं। पत्र में सुधीर को बधाई और उनके कैलेंडर के लिए शुक्रिया व नए साल की शुभकामनाएं हैं। अप्रैल में सुधीर अमिताभ से मिलने मुंबई जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed