{"_id":"5c64794fbdec227cde52f34a","slug":"71550088527-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई सराहनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई सराहनीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
- जैन मुनि प्रभ सागर महाराज बोले, नहीं होनी चाहिए जीव हत्या
- अब मीट प्लांटों के ध्वस्तीकरण की उठायी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। हापुड़ रोड पर संचालित मीट फैक्टरियों के खिलाफ शासन और प्रशासन की कार्रवाई की जैन मुनि प्रभ सागर महाराज ने सराहना तो की है। लेकिन सभी मीट प्लांटों के ध्वस्तीकरण की मांग भी रख दी है। कहा कि भविष्य में मीट फैक्टरियों के चलने से जहां जीव हत्या होगी। वहीं पशुओं के खून और अवशेष को फिर भूगर्भ में डाला जाएगा। जो मनुष्य ही नहीं बल्कि सभी जीव जंतुओं के लिए जानलेवा है।
जैन मुनि प्रभ सागर महाराज बुधवार को हापुड़ रोड स्थित एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में पर्यावरण सुधार संघर्ष समिति के अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर के आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मीट फैक्टरियों में जीव हत्याएं की जा रही हैं। मांस कारोबारी अपने फायदे के लिए जीव हत्या तो कर रहे हैं, साथ ही भूगर्भ जल को दूषित करके मानव की भी हत्या कर रहे हैं। पर्यावरण दूषित हो रहा है, जिसको लेकर पर्यावरण सुधार संघर्ष समिति के रविंद्र गुर्जर, शक्ति मोहन ने संयुक्त रूप से जागरूकता अभियान चलाया। बूचड़खानों को बंद कराने के लिए संकल्प लिया। साथ ही जनता को जागरूक करके शासन और प्रशासन को जगाने का काम किया। जिसका असर यह हुआ कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन मीट की फैक्टरियों पर सील लगा रहा है। रविंद्र गुर्जर ने कहा कि मीट फैक्टरियों के खिलाफ चल रही कार्यवाही के लिए शासन और प्रशासन की जितनी सराहना की जाए कम है। इसमें जनता का भी बड़ा सहयोग रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक पर्यावरण को दूषित करने वाली मीट फैक्टरियां ध्वस्त नहीं होतीं, तब तक समिति संघर्ष करती रहेगी।