फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   17 से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की तैयारी में जुटा निगम

17 से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की तैयारी में जुटा निगम

Wed, 15 Aug 2018 03:00 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
17 से डोर टू डोर कूड़ा उठाने  की तैयारी में जुटा निगम
मेरठ। 17 अगस्त से शहर को कूड़े से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। निगम की कूड़ा गाड़ियां शहर के 90 में से बीस वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने की शुरूआत करेंगी। इसको लेकर मंगलवार को कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना को गंभीरता से लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शहर की सबसे बड़ी समस्या कूड़ा है जिसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। हालांकि निगम प्रशासन इस बार डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण योजना आगामी 17 अगस्त से शुरू करने का दावा कर रहा है। इस कार्ययोजना को मंगलवार को अंतिम रूप दे दिया गया। पहले चरण में चौड़ी सड़कों वाले इलाकों में छोटे हाथी से कूड़ा उठाया जाएगा। पिछले सप्ताह से कमिश्नर की अध्यक्षता में आयोजित की गयी बैठक में पहले चरण में दस वार्डों में कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की जानी थी। लेकिन मंगलवार को हुई बैठक में अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी, लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी ने कमिश्नर को कूड़ा गाड़ी की उपलब्धता से अवगत कराया। जिस पर निर्णय लिया गया कि कम से 20 वार्डों को पहले चरण में शामिल किया जाए। अब यह स्पष्ट हो गया है कि योजना धरातल पर उतर जाएगी। कमिश्नर ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना में कोई कमी न छोड़ी जाए।
विज्ञापन

पार्षद और निगम कर्मचारी करेंगे प्रचार
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने की योजना के प्रचार पर निगम लाखों रुपये खर्च करने की तैयारी कर रहा है। जिसके विरोध में भाजपा पार्षद उतर आए हैं। पार्षद ललित नागदेव ने अपर नगरायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि किसी भी कीमत पर सरकारी खजाने की बर्बादी योजना के प्रचार प्रसार के नाम पर नहीं होने दी जाएगी। निगम के कर्मचारी और पार्षद मिलकर प्रचार करेंगे। निगम के अधिकारी किसी प्राइवेट संस्था को फायदा पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार जनवरी से शुरू होगा स्वच्छता सर्वेक्षण 2019
मेरठ। स्वच्छता सर्वेक्षण में अब से पहले भले ही नगर निगम सफल न हो पाया हो। लेकिन इस बार नगर निगम कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहता है। पूर्व में हुए सर्वेक्षण में डोर- टू-डोर कूड़ा न उठने के कारण काफी कम नंबर मिले थे। जिसके कारण देश के अन्य शहरों में मेरठ की किरकिरी हुई थी। मंगलवार को कमिश्नर की बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने से लेकर कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया शीघ्र शुरू करायी जाए। ताकि 4 जनवरी से 31 जनवरी 2019 तक चलने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार मेरठ देश के टॉप 10 शहरों में शामिल हो सके।

खास बातें:
डोर-टू-डोर कूड़ा निस्तारण योजना
17 अगस्त से तैयारी, कमिश्नर ने बैठक में दिए निर्देश
20 से अधिक वार्डों में योजना को लागू करने की है तैयारी
- निगम अधिकारियों ने कमिश्नर को योजना से अवगत कराया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed