{"_id":"5b6a08174f1c1b6a1c8b4d43","slug":"71533675543-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय की पटरी से उतरी राज्यरानी, छह घंटे देरी से पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय की पटरी से उतरी राज्यरानी, छह घंटे देरी से पहुंची
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यरानी छह घंटे देरी से पहुंची
मेरठ। कुछ दिन ठीक चलने के बाद राज्यरानी एक्सप्रेस एक बार फिर समय की पटरी से उतर गई है। लखनऊ से मेरठ आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस सोमवार रात साढ़े दस बजे की बजाय छह घंटे की देरी से मंगलवार सुबह साढ़े चार बजे पहुंची। इस कारण यह ट्रेन सुबह पौने पांच बजे की बजाय ढाई घंटे की देरी से सुबह करीब सवा सात बजे लखनऊ के लिए रवाना की जा सकी। इसके अलावा नौचंदी एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची तो वहीं संगम एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से सुबह करीब पौने दस बजे पहुंची। वहीं दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस निर्धारित प्रस्थान समय से एक घंटा देरी से शाम करीब सवा पांच बजे पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि बारिश का असर ट्रेनों की चाल पर पड़ रहा है।