{"_id":"5b68b6984f1c1bb24b8b72a0","slug":"71533589144-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 अगस्त तक सारी व्यवस्थाएं हो जाएं पूरी: अश्वनी त्यागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 अगस्त तक सारी व्यवस्थाएं हो जाएं पूरी: अश्वनी त्यागी
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ अगस्त तक सारी व्यवस्थाएं हों पूरी
मेरठ। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर भाजपाई रात दिन तैयारी में जुटे हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने सोमवार को सभी व्यवस्था प्रमुखों और उनके सहयोगियों के साथ दिन भर बैठकें कर तैयारियों की समीक्षा की। अश्वनी त्यागी ने निर्देश दिया कि सभी तैयारी 9 अगस्त तक हर हाल में पूरी हो जानी चाहिए।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 11 और 12 को बैठक होगी। इसमें पूरे प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के भी नेता मौजूद रहेंगे। इस बैठक में करीब 1500 लोग मौजूद रहेंगे, जिनमें 600 से ज्यादा के रात्रि प्रवास की भी व्यवस्था होनी है। इसके साथ ही भोजन, पार्किंग, वाहन, बैठक, पंजीकरण, स्वागत, मंच आदि के साथ साज सज्जा भी बड़े स्तर पर होनी है।
सोमवार को अश्वनी त्यागी ने अलग-अलग व्यवस्थाओं के प्रमुख और उनके सहयोगियों के साथ बैठके की और अब तक की तैयारियों की जानकारी लेते हुए दिशा निर्देश जारी किये। अश्वनी त्यागी ने प्रमुखों से कहा कि यह सही है कि कांवड़ यात्रा के कारण तैयारी में बाधा आ रही है। लेकिन समय बहुत कम है कि इसलिए सभी संसाधन जुटाते हुए हर हाल में व्यवस्थाओं को 9 अगस्त तक अंतिम रूप देना है, ताकि यदि कहीं कोई कमी रहे तो समय रहते उसे दूर किया जा सके।
विज्ञापन
10 अगस्त को चलेगा स्वच्छता अभियान
अश्वनी त्यागी ने कहा कि 10 अगस्त को स्वच्छता का दिन है, जिसमें शहर में लगी सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं और प्रतिमा स्थल की सफाई की जाएगी। वहीं 11 अगस्त की सुबह सभी चौराहों पर रंगोली बनाई जाएगी। ये रंगोली हर हाल में सुबह 11 बजे तक बन जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद स्वच्छता के लिए सहयोग करेंगे। बैठक में विमल शर्मा, रविंद्र भड़ाना, अरुण वशिष्ठ, कमल ठाकुर, अजय गुप्ता नटराज, शिवकुमार राणा, करुणेश नंदन गर्ग, डॉ. मीनाक्षी भराला, डॉ. अंजू वारियर, सतेंद्र भराला, वरुण गोयल, अंकुर राणा, मीनल गौतम, विवेक वाजपेयी, वीनस शर्मा, वर्षा कौशिक आदि मौजूद रहे।