{"_id":"5b47c0dd4f1c1bc0248b61c4","slug":"71531429085-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी गर्मी है, प्लीज जुड़वा दें स्कूलों के कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी गर्मी है, प्लीज जुड़वा दें स्कूलों के कनेक्शन
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्युत वितरण निगम के एमडी को पत्र लिखकर विद्यालयों के विद्युत कनेक्शन जोड़ने की मांग की है। वहीं, बकाया बिल विभाग का बजट आने पर जमा कराने की बात कही है।
दरअसल, पिछले साल सरकारी विद्यालयों पर लाखों रुपये का विद्युत बिल बकाया होने पर विद्युत विभाग ने कनेक्शन काटने की कार्रवाई की थी। जिसके तहत कई प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्युत कनेक्शन काट दिए गए थे। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों की सुध नहीं ली। अप्रैल और मई में बच्चों को भीषण गर्मी में बिना पंखे के ही पढ़ने को मजबूर होना पड़ा। अब ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हुए तो विद्यालय खुले। भीषण, गर्मी और उमस ने विद्यालयों में पढ़ाई कर रहे बच्चों की हालत बेकार कर दी। वहीं, विद्यालयों में शिक्षक- शिक्षिकाएं भी गर्मी में पढ़ाते मिले।
गर्मी को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी सतेंद्र ढाका ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी को पत्र लिखकर विद्यालयों के कनेक्शन जोड़ने की मांग की है। बीएसए ने बताया कि विद्युत विभाग ने मांग मानते हुए विद्यालयों के कनेक्शन जोड़ने शुरू कर दिए हैं। जल्द ही सभी विद्यालयों में विद्युत आपूर्ति होगी। विद्यालयों का बकाया बिल विभाग का बजट आने पर तुरंत जमा करा दिया जाएगा।