फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   श्रीमद्भागवत कथा में दी वृक्ष लगाने व बचाने की प्रेरणा

श्रीमद्भागवत कथा में दी वृक्ष लगाने व बचाने की प्रेरणा

Thu, 14 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा में दी वृक्ष लगाने व बचाने  की प्रेरणा
श्रीमद्भागवत कथा में दी पौधे लगाने की प्रेरणा
विज्ञापन

गंगानगर। गंगानगर डिवाईडर रोड चिराग प्लाजा में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आठवें दिन कथा व्यास ने पौधे लगाने व बचाने की प्रेरणा देते हुए अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की बात कही।

श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को पंडित चरण दत्त कात्यान ने भक्तों से कहा कि जन्म से मृत्यु तक मनुष्य दर्जनों पेड़ों की लकड़ी का प्रयोग अपने ऊपर कर लेता हैं। इसलिए प्रत्येक मनुष्य का कर्तव्य बनता है कि वह दो गुने पौधे लगाए और उनकी देखभाल भी करें। वहीं अपने बच्चों को भी पौधे लगाने की प्रेरणा दें। जिससे वह भविष्य में स्वस्थ सांस ले सकें। वहीं वर्तमान हालातों को देखते हुए जल संरक्षण की बात भी भक्तों से कही। उसके बाद यज्ञ का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ किया गया। उसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आदित्य अग्रवाल, लोकेश, बीरबती, राजीव शर्मा, हर्षिता शर्मा, विजय कुमार शर्मा, शैलबाला शर्मा, शिवशंकर शर्मा, प्रिंस, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed