फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर न हटाकर हो रही न्यायालय की अवमानना

धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर न हटाकर हो रही न्यायालय की अवमानना

Tue, 22 May 2018 02:40 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल से लाउडस्पीकर न हटाकर हो रही न्यायालय की अवमानना
मेरठ। सच संस्था के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के सदस्य डॉ. संदीप पहल एडवोकेट ने धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों का मुद्दा उठाया है। कहा कि उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ इस मामले में आदेश जारी कर चुकी है कि किसी भी धार्मिक स्थल पर बिना अनुमति लाउडस्पीकर न लगाया जाए। लेकिन रमजान माह में इसकी अनदेखी कर उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना हो रही है। आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर आदेश के बावजूद उतारे नहीं गए बल्कि प्रशासन ने कूटरचित झूठे साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने इस मामले में मुख्य सचिव सहित डीएम और एसएसपी को भेजे पत्र में न्यायालय के आदेश का पालन कराने और न करा पाने की स्थिति में जवाब देने को कहा है। डॉ. पहल ने कहा कि वह साक्ष्य सहित इस मामले को न्यायालय में लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed