फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन

निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन

Fri, 23 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन
निजीकरण के खिलाफ बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश के पांच शहरों की बिजली के निजीकरण का मामला गरमाने लगा है। बृहस्पतिवार को बिजली कर्मियों ने मध्याह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार कर ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों व अधिकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे तुगलकी फरमान करार दिया। कहा कि वे किसी भी सूरत में विद्युत ढांचे का निजीकरण नहीं होने देंगे। 27 मार्च को हड़ताल की जाएगी।
प्रदेश कैबिनेट ने मेरठ सहित गोरखपुर, बनारस, लखनऊ और मुरादाबाद शहर की बिजली के निजीकरण पर मुहर लगाई है। इस फैसले के विरोध में प्रदेश भर के बिजली कर्मी आंदोलन करने लगे हैं। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर बृहस्पतिवार से लेकर सोमवार तक रोजाना दो घंटे कार्य बहिष्कार कर मुख्यालय पर धरना दिया जा रहा है। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को शहर के सभी बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर ऊर्जा भवन पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता आईपी सिंह और एके सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों में बिजली ढांचे में काफी सुधार हुआ है। इसके बदौलत ही लोगों को 18 से 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। जिन शहरों की बिजली का निजीकरण करने का निर्णय हुआ है, वहां का ढांचा दुरुस्त है और थ्रू रेट भी सही आ रहा है। जबकि इससे पहले निजीकरण की गोद में गए आगरा का बुरा हाल है। पिछले आठ वर्षों में यहां से सरकार को 4 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। सिंह ने कहा कि जिन शहरों में भी निजी कंपनियां काम कर रही हैं, वहां सरकार सीएजी ऑडिट कराए तो पता लगेगा कि वास्तविक तस्वीर क्या हैं। कर्मचारियों ने कहा कि वे पसीने से सींचे विभाग का निजीकरण नहीं होने देंगे। इस मौके पर पीसी पंत, संजय शर्मा, अमित कुमार, नरेश शर्मा, आरपी गुप्ता, अरविंद कुमार, राजेश चौधरी, विशाल मित्तल, दीपचंद, महावीर सिंह, नीरज आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
27 मार्च को हड़ताल पर रहेंगे प्रदेश भर के कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed