फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बिल्डर के यहां आयकर अधिकारियों की सर्च, मिल सकते हैं अहम सुराग

बिल्डर के यहां आयकर अधिकारियों की सर्च, मिल सकते हैं अहम सुराग

Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बिल्डर के यहां आयकर अधिकारियों की सर्च, मिल सकते हैं अहम सुराग
बिल्डर के घर मिल सकते हैं अहम सुराग
विज्ञापन

मेरठ। 25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद होने के मामले में बिल्डर संजीव मित्तल के यहां मंगलवार को आयकर विभाग की सर्च शुरू हुई। सुबह से देर रात तक चलती रही सर्च को देखते हुए माना जा रहा है कि आयकर विभाग को बिल्डर के घर से महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग रहे हैं। जिससे इस पुरानी करेंसी के सिंडिकेट का खुलासा हो सकता है।
दिल्ली रोड स्थित राजकमल एन्क्लेव निवासी बिल्डर संजीव मित्तल के आवास में ही बने ऑफिस से पुलिस ने 29 दिसंबर को 25 करोड़ रुपये की पुरानी करेंसी बरामद की थी। बिल्डर संजीव मित्तल जहां परिवार सहित फरार हो गये थे, तो आयकर विभाग ने उनके ऑफिस में गहनता से सर्च करते हुए तमाम अभिलेख कब्जे में लिये थे। लेकिन बिल्डर के न होने से घर की सर्च नहीं हो पाई थी। अब संजीव मित्तल कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लेकर वापस आ चुके हैं, तो ऐसे में शुक्रवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने अपने कार्यालय में उनसे पूछताछ की। जिसमें संजीव मित्तल के यहां से बरामद पुरानी करेंसी के साथ ही उनके ऑफिस से बरामद अभिलेखों पर विस्तार से पूछताछ हुई। लेकिन इसमें आयकर विभाग को कोई अहम सुराग हाथ नहीं आये।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने संजीव मित्तल के आवास पर पहुंच कर सर्च शुरू की। शुरू में माना जा रहा था कि शाम तक सर्च पूरी हो जाएगी। लेकिन जिस तरह देर रात तक आयकर विभाग के अधिकारी संजीव मित्तल के आवास में डटे रहे, उससे उम्मीद की जा रही है कि संजीव मित्तल के यहां आयकर विभाग को अहम सुराग हाथ लगे हैं। हालांकि अभी इस मामले में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। आयकर विभाग अधिकारियों का कहना है कि सर्च पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग के अधिकारियों को संजीव मित्तल के आवास से कुछ फाइलों के साथ ही हिसाब किताब की डायरी बरामद हुई है। इस डायरी और फाइलों से कई नामचीन लोग आयकर विभाग के रडार पर आते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed