फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   छात्रा उत्पीड़न

छात्रा उत्पीड़न

Wed, 07 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
छात्रा उत्पीड़न
पीएचडी स्कॉलर के कैंपस में प्रवेश पर पाबंदी
विज्ञापन

मेरठ।
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में पीएचडी के स्कॉलर के उत्पीड़न से तंग आकर डिप्रेशन में आई छात्रा को इंसाफ दिलाने के लिए छात्रों ने मंगलवार को रजिस्ट्रार का घेराव किया। रजिस्ट्रार ने कश्मीरी छात्र के कैंपस में प्रवेश पर जांच पूरी होने तक रोक लगा दी है।
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में पीजी की एक छात्रा के भाई ने एक फरवरी को कुलपति से शिकायत की थी। आरोप लगाया था कि कश्मीर निवासी एक पीएचडी स्कॉलर काफी समय से छात्रा का मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। छात्रा इतने डिप्रेशन में आ गई कि उसे अस्पताल तक में भर्ती कराना पड़ गया। इस मामले में कुलपति ने समिति बनाते हुए जांच के आदेश दिए थे। शनिवार को छात्रा का पेपर था, लेकिन डिप्रेशन के कारण वो परीक्षा नहीं दे पाई। इस मामले में छात्र नेता गगन सोम और देवेंद्र हूण के नेतृत्व में छात्रों ने रजिस्ट्रार ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव से मिलकर कार्रवाई की मांग की। इस पर रजिस्ट्रार ने जांच पूरी नहीं होने तक आरोपी के कैंपस में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन


बीटेक छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार
मेरठ। सर छोटूराम इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने इंटरनल एग्जाम में औसत अंक दिए जाने का विरोध करते हुए मंगलवार को परीक्षा का बहिष्कार कर दिया। छात्रों ने कहा है कि अगर पहले वाली व्यवस्था को बहाल नहीं किया गया तो वे भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed